Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में आवारा कुत्तों ने बकरियां-मुर्गियां नोच डालीं:फार्म की जाली फाड़कर घुसे, दर्जनों मुर्गियां, तीन बकरियां मारीं; मालिक ने मांगा मुआवजा

    3 hours ago

    2

    0

    रामपुर के मोहल्ला नालापार अफरीदीयान में आवारा कुत्तों के झुंड ने एक फार्म हाउस पर हमला कर दिया। गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात कुत्तों ने फार्म की जाली फाड़कर अंदर प्रवेश किया और बकरियों व मुर्गियों पर हमला बोल दिया। इस घटना में तीन बकरियां और दर्जनों मुर्गियां मारी गईं, जबकि कई अन्य जानवर गंभीर रूप से घायल हो गए। मोहल्ला निवासी शकील खान, जो मुर्गे के मीट की दुकान चलाते हैं, ने बताया कि रात में वे अपनी बकरियों और मुर्गियों को फार्म के अंदर बंद करके घर चले गए थे। देर रात आवारा कुत्तों का झुंड जाली फाड़कर फार्म में घुस आया और जानवरों पर हमला कर दिया। शकील खान के अनुसार, तीन-चार दिन पहले भी कुत्ते फार्म हाउस में घुस गए थे। इस बार कुत्तों ने तीन बकरियों और दर्जनों मुर्गियों को मार डाला। एक कुत्ता एक बकरी लेकर भाग गया। उन्होंने इन हमलावर आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की है। शुक्रवार सुबह जब शकील खान अपने फार्म पहुंचे, तो उन्होंने कई मृत मुर्गियां और बकरियां देखीं। कुछ जानवर घायल अवस्था में तड़प रहे थे। मौके पर मौजूद कुत्ते मरे हुए जानवरों को खा रहे थे। कुत्तों ने शकील खान पर भी हमला करने की कोशिश की, जिस पर उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई और शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद कुत्तों का झुंड वहां से भाग गया। पीड़ित शकील खान ने बताया कि इस घटना से उन्हें लगभग पचास हजार रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़ने और आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है। इस संबंध में नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि आवारा कुत्तों को पकड़ने और उनके टीकाकरण के लिए जल्द ही एक अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि नगर पालिका की टीम समय-समय पर ऐसे अभियान चलाती रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुलतानपुर में आंधी-तूफान से 7 लोगों की मौत का मामला:डीएम के निर्देश पर आश्रितों को 4-4 लाख की सहायता वितरित
    Next Article
    एटा में आंधी से दीवार गिरी:उपचार के दौरान 58 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ा दम, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment