Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में आवास के नाम पर ₹82,000 की ठगी:मुकदमा दर्ज होने पर आरोपियों ने दी धमकी, महिला ने एसपी से की शिकायत

    2 hours ago

    2

    0

    सुल्तानपुर जिले के कादीपुर थाना क्षेत्र में सरकारी आवास दिलाने के नाम पर एक महिला से 82,000 रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद, अब आरोपी महिला को लगातार धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। भीटी पहाड़पुर गांव निवासी मुन्द्रिका देवी पत्नी सन्तलाल ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि अमरपाल उर्फ पप्पू और वीरेन्द्र प्रताप सिंह नामक दो व्यक्तियों ने उन्हें सरकारी आवास दिलाने का झांसा दिया। आरोपियों ने उनसे बैंक पासबुक की कॉपी, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर प्राप्त किए। इसके बाद, धोखे से ओटीपी हासिल कर आरोपियों ने मुन्द्रिका देवी के बैंक खाते से 82,000 रुपये निकाल लिए। धोखाधड़ी का पता चलने पर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। मुन्द्रिका देवी का आरोप है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद से आरोपी अमरपाल और वीरेन्द्र प्रताप सिंह उन्हें लगातार धमकी दे रहे हैं। पीड़िता के अनुसार, आरोपी उन पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं और ऐसा न करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दे रहे हैं। आरोपियों ने यह भी कहा है कि वे किसी भी तरह से केस खत्म करवा देंगे और फिर बदला लेंगे। धमकियों से परेशान पीड़िता और उनके परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक ने मातहत कर्मियों को मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी समारोह में जनवासे में घुसी दूल्हे की बेकाबू थार:संतकबीर नगर में 6 बारातियों को रौंदा, हालत गंभीर, चारपाई पर लेटे हुए थे
    Next Article
    हरदोई में शिल्पी के परिजनों से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव:परिजनों को 5 लाख का चेक दिया, 13 अप्रैल को हुई थी हत्या

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment