Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में अल्पसंख्यक अधिवक्ता कल्याण ट्रस्ट ने किया प्रदर्शन:रामपुर में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या का मामला, उठाई कई मांग

    1 hour ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में अल्पसंख्यक अधिवक्ता कल्याण ट्रस्ट ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन रामपुर में अधिवक्ता फारूक अहमद खान की गोली मारकर हत्या के विरोध में आयोजित किया गया था। ट्रस्ट ने हत्यारोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग की। रामपुर बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ता फारूक अहमद खान की हत्या 11 फरवरी 2026 को दोपहर लगभग 1 बजे रामपुर स्थित जिला परिषद कार्यालय में गोली मारकर कर दी गई थी। इस घटना के बाद से अधिवक्ता समाज में गहरा रोष व्याप्त है।अल्पसंख्यक अधिवक्ता कल्याण ट्रस्ट के संस्थापक एम.एच. खान के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा। इस ज्ञापन में दोषियों के खिलाफ तत्काल दंडात्मक कार्रवाई की मांग की गई।ट्रस्ट की प्रमुख मांगों में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट (अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम) को तत्काल लागू करना शामिल है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने मृतक के परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने, हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई करने और मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की भी मांग की। ट्रस्ट ने मृतक अधिवक्ता के परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने और परिवार को शस्त्र लाइसेंस जारी करने की भी मांग की। ट्रस्ट ने अधिवक्ताओं के खिलाफ हो रहे उत्पीड़न को रोकने का भी आग्रह किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नहर में डूबे ग्रामीण का नहीं चला पता:एसडीआरएफ तलाश में जुटी, तेज बहाव और ओवरफ्लो से तलाश में बाधा
    Next Article
    बाल्टी भर पानी में दो पैकेट दूध:महोबा के सरकारी स्कूल के मिड-डे मील में खानापूर्ति की खुली पोल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment