Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुलतानपुर में बस की टक्कर से युवक की मौत:लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम, चाचा को देखकर अस्पताल से घर लौटते समय हादसा

    13 hours ago

    2

    0

    सुलतानपुर में एक अज्ञात रोडवेज बस की टक्कर से 32 वर्षीय युवक रवि कुमार शर्मा की मौत हो गई। वह अपने चाचा को अस्पताल में देखकर घर लौट रहे थे। गंभीर रूप से घायल रवि को लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, जहां सोमवार शाम इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। यह घटना शनिवार शाम को हुई थी। रवि कुमार शर्मा कोतवाली देहात के किरता का पूरा पाल्हनपुर के निवासी थे। वह अपने बीमार चाचा को देखने सुल्तानपुर जिला मेडिकल कॉलेज गए थे, जो पिछले तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। चाचा से मिलकर रवि पैदल ही घर लौट रहे थे। शहर के भीतर एक रोडवेज बस ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद रवि गिर गए और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। घायल रवि को तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए, उसी रात उन्हें लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। लखनऊ में उनके सिर का ऑपरेशन भी किया गया, लेकिन सोमवार शाम को उनकी मृत्यु हो गई। मृतक रवि कुमार शर्मा की दो साल की एक बेटी है। उनके पिता और पत्नी लखनऊ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उनके साथ थे। परिजनों ने बताया कि उन्होंने सुल्तानपुर लौटकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर रोडवेज बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। नगर कोतवाल संदीप राय ने पुष्टि की कि घटना के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई है। अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में बाइक सवार कांवड़िए ट्रैक्टर से टकराए:छह घायल, चार हायर सेंटर रेफर किए गए, जल भरने कंपिल जा रहे थे
    Next Article
    उन्नाव स्टेशन अधीक्षक निलंबित:DRM के निरीक्षण में अनुपस्थित थे, चार्ज न सौंपने पर हुई कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment