Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में एनेस्थीसिया ओवरडोज से मरीज की मौत:पथरी की सर्जरी के दौरान दिया गया इंजेक्शन, मौत होते ही कर दिया रेफर

    4 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल शुभांगी में पथरी के ऑपरेशन के बाद व्यक्ति की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल पर एनस्थीसिया ओवरडोज देने का आरोप लगाया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जिसमें इस बात की पुष्टि हो गई है। जबकि अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि ऑपरेशन के दौरान मरीज की हालत अचानक बिगड़ी और उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एनेस्थीसिया की ओवरडोज से मौत होने की बात सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों की शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है। मामला आयुष्मान योजना के तहत हुए ऑपरेशन से जुड़ा होने के कारण स्वास्थ्य विभाग भी सक्रिय हो गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एनेस्थीसिया (बेहोशी की दवा) की ओवरडोज की बात सामने आने के बाद पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले पर सीेएमओ का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद जांच टीम गठित की गई है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। देखें 2 तस्वीरें… अब विस्तार से जानें पूरा मामला पूरा मामला सुलतानपुर कोतवाली नगर का है। जहां से 18 किलोमीटर दूर आशापुर के रहने वाले राजेश मिश्रा (48) इलाज के लिए पहुंचे थे। उन्हें पेट दर्द की शिकायत थी। कुछ टेस्ट कराने के बाद शुभांगी हॉस्पिटल के डॉक्टर राजेश गौतम ने पथरी होने की बात कहते हुए सर्जरी कराने की सलाह दी। राजेश मिश्रा 2 मार्च को अस्पताल में भर्ती किया गया और 3 मार्च की शाम उनका ऑपरेशन किया गया। यह सर्जरी आयुष्मान योजना के तहत कराई जा रही थी, जिससे परिवार को उम्मीद थी कि इलाज सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से होगा। मृतक के भांजे अमर कृष्ण तिवारी के अनुसार ऑपरेशन शुरू होने से पहले राजेश पूरी तरह सामान्य थे। लेकिन ऑपरेशन थिएटर में बेहोशी का इंजेक्शन दिए जाने के कुछ समय बाद उनकी हालत अचानक बिगड़ने लगी।परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने उन्हें मरीज की स्थिति के बारे में समय पर जानकारी नहीं दी। जब हालत ज्यादा गंभीर हुई और राजेश को झटके आने लगे, तब अस्पताल की ओर से एम्बुलेंस बुलाकर उन्हें सुल्तानपुर के ही आस्था हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। हालांकि वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में ही हो चुकी थी मौत परिजनों ने आशंका जताई कि मरीज की मौत शुभांगी अस्पताल में ही हो चुकी थी। आस्था अस्पताल में उनसे 25 से 30 हजार रुपये लिए गए और कुछ देर बाद मरीज को मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि जब वे रात 11 बजे शुभांगी अस्पताल वापस पहुंचे, तो डॉक्टर ने दरवाजा नहीं खोला। डायल 112 ने भी प्रयास किया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। मृतक के पिता राम करण मिश्रा ने बताया भैया हमार मोटर साइकिल लेके मेहरारू के बैठाए के आवा रहा... ऑपरेशन के नाम पर न जाने कौन सी सुई लगा दी कि वो तड़पने लगा और उसकी मौत हो गई। " उनका आरोप है कि जैसे ही बेटे की हालत बिगड़ी और उसकी मौत हुई, डॉक्टर ने अस्पताल का गेट अंदर से बंद कर लिया। उनकी मांग है कि आरोपी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई और उनके परिवार को न्याय मिले। उनके परिवार में पत्नी संगीता मिश्रा, 20 साल का बेटा हर्षित मिश्रा और 5 साल की बेटी रानी मिश्रा हैं। राजेश मिश्रा अपने चार भाइयों में सबसे बड़े थे और उनका अपना व्यवसाय था। पोस्टमार्टम में एनेस्थीसिया ओवरडोज की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एनेस्थीसिया की ओवरडोज से मौत होने की बात सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाल संदीप राय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों की शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है। दूसरी ओर डॉक्टर राजेश कुमार गौतम का कहना है कि ऑपरेशन के लिए बाहर से विशेषज्ञ डॉक्टर बुलाए गए थे और मरीज को अचानक घबराहट व झटके आने लगे थे। उन्होंने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि इलाज में कोई लापरवाही नहीं बरती गई। वहीं सीएमओ भरत भूषण ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम पैनल और वीडियो ग्राफी के साथ कराया गया है। परिवार से तहरीर प्राप्त कर टीम गठित की गई है जो आज हॉस्पिटल में जांच को जाएगी। --------------------------- यह खबर भी पढ़ें 'अगर उनके बच्चे के साथ होता तो बुलडोजर चल जाता': पिता बोले- माथे के बीच में गोली मारी गई; पूर्व MLC का भतीजा है आरोपी ‘जो मेरे बच्चे के साथ हुआ है, अगर वह उनके बच्चे के साथ होता तो पुलिस होती, झंडे होते, बुलडोजर होता और मेरा घर गिरता। लेकिन, यहां इतना समय बीत गया, कोई कार्रवाई नहीं हुई। हम मान रहे हैं कि लोगों को लगता होगा कि दो दिन ही हुए हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर पुलिस एक कदम भी नहीं बढ़ पाई है।’ यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में होली पर दो गुटों में पत्थरबाजी का VIDEO:ई-रिक्शा का शीशा टूटा, पुलिस ने दोनो पक्षों को हिरासत में लिया
    Next Article
    लखनऊ में थूककर रोटियां बनाने का...VIDEO:पारा के मुरादाबादी बिरयानी की दुकान के कारीगर पर FIR, गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment