Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में एटीएम बदलकर उड़ाए 55 हजार रुपए:पुलिस की दो टीमें वर्कआउट के लिए लगाई गईं, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही

    7 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के कटका बाजार स्थित एसबीआई एटीएम में एटीएम बदलकर 55 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। यह घटना शनिवार को हुई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। द्वारिकागंज चौकी क्षेत्र के डोडापुर कटका खानपुर निवासी विपिन शर्मा शनिवार सुबह करीब 11 बजे सेमरी मोड़ स्थित एसबीआई एटीएम में पैसे निकालने गए थे। उन्होंने पहले 5 हजार रुपये निकाले। इसी दौरान उनके पीछे खड़े दो अज्ञात व्यक्तियों ने मौका पाकर उनका एटीएम कार्ड बदल लिया और फरार हो गए। कुछ देर बाद विपिन के मोबाइल पर बैंक से लगातार निकासी के मैसेज आने लगे, तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ। आरोपियों ने दोपहर 12:17 बजे से 12:22 बजे के बीच उनके खाते से पांच बार 10-10 हजार रुपये और एक बार 5 हजार रुपये निकाले, जिससे कुल 55 हजार रुपये की ठगी हुई। पीड़ित ने इस मामले की सूचना साइबर क्राइम थाने में दी है। विपिन शर्मा मुंबई में निजी नौकरी करते हैं और 16 फरवरी को अपने घर आए थे। यह घटना 21 फरवरी को तब हुई, जब वह बच्चों की फीस जमा करने के लिए पैसे निकालने गए थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आसपास की दुकानों और एटीएम केंद्र के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर रामकृष्ण चतुर्वेदी ने बताया कि गोसाईगंज थाना क्षेत्र के कटका बाजार में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एटीएम बदलकर ठगी की गई है। उन्होंने आश्वस्त किया कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की दो टीमें खुलासे के लिए लगाई गईं हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी से इंकार करने पर गर्लफ्रेंड ने किया सुसाइड:सहारनपुर में एक साल से अफेयर चल रहा था, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला शव
    Next Article
    इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर नौकरी का झांसा देकर ठगी:मृत लड़के की आईडी से की चैट, युवती से जेवर व नगदी ऐंठे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment