Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी से इंकार करने पर गर्लफ्रेंड ने किया सुसाइड:सहारनपुर में एक साल से अफेयर चल रहा था, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला शव

    11 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में बॉयफ्रेंड के शादी से इंकार करने पर गर्लफ्रेंड ने किराए के घर में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। मकान मालिक की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा। शव को बाहर निकाला। साक्ष्य इकट्‌ठा किए। उसके बाद परिजन को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना रविवार को थाना सदर बाजार क्षेत्र की है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला रात को काम करके कमरे में सोने चली गई थी मकान मालिक सौदी के अनुसार- पारुल उर्फ टीना (18) थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव बेरीतगा की रहने वाली थी। हकीकतनगर में किराये के मकान में रहती थी। वह जिस मकान में रहती थी। उसी में मेड का भी काम करती थी। रोज की तरह टीना शनिवार रात में काम खत्म कर अपने कमरे में चली गई थी। सुबह वह कमरे के बाहर से गुजर रहे थे। तभी उन्हें खिड़की खुली दिखाई दी। वहां से झांककर देखा तो वह फंदे पर लटकी हुई थी। उन्होंने तुरंत अपनी पत्नी संगीता और आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को फोन करके सूचना दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा सूचना पर थाना सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर पुलिस ने शव को नीचे उतारा। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। उसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। परिजन को फोन पर घटना की सूचना दी। उसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। वे बेटी की लाश देखकर रोने लगे। पुलिस बोलीं- शादी से इंकार करने पर दी जान एएसपी मनोज यादव के अनुसार - टीना सौदी के घर पिछले 10 महीनों से काम कर रही थी। उसके ही मकान में रहती भी थी। लोगों ने बताया कि उसका एक साल से किसी युवक के साथ अफेयर चल रहा था। वह उससे शादी करना चाहती थी। लेकिन युवक ने शादी से इनकार कर दिया था। जिसको लेकर वह कई दिनों से डिप्रेशन में थी। इसको लेकर शनिवार रात में उनके बीच झगड़ा हुआ था। जिसके बाद उसने जान दे दी। ये खबर भी पढ़िए… बच्चे के जबड़े को चीरते हुए निकली गोली:बुलंदशहर में बेटे से बोला- गोली चला, किसी को लगी तो तेरा बाप देख लेगा बुलंदशहर में हर्ष फायरिंग में चली गोली बच्चे के जबड़े को चीरते हुए निकल गई। वह पड़ोसी की छत पर खेल रहा था। गोली लगते ही 8 साल का मासूम गिरकर लहूलुहान हो गया। साथ खेल रहे बच्चों ने उसके घर वालों को बताया। इसके बाद बच्चे का पिता उसे गोद में लेकर अस्पताल के लिए भागा। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंडप से विदा होकर आंगनबाड़ी का इंटरव्यू देने पहुंची दुल्हन:दूल्हा हाथ पकड़कर विकास भवन में ले गया, बोला-पत्नी का हर कदम दूंगा साथ
    Next Article
    सुल्तानपुर में एटीएम बदलकर उड़ाए 55 हजार रुपए:पुलिस की दो टीमें वर्कआउट के लिए लगाई गईं, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment