Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में गोवंश क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत 3 गिरफ्तार:जौनपुर के युवक पकड़े गए, 2 साथी जा चुके हैं जेल

    3 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर की लंभुआ कोतवाली पुलिस ने उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम से जुड़े एक मामले में जौनपुर के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। इन गिरफ्तार आरोपियों के दो साथियों को पुलिस ने बीते रविवार को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद जावेद, मोहम्मद परवेज और सैद उर्फ सलमान के रूप में हुई है। ये तीनों जौनपुर जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र स्थित सारी जहांगीरपट्टी के निवासी हैं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इन्हें चौकिया रोड से सरैया गौतमपुर को जाने वाली नहर पट्टी के पास से हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, ये अभियुक्त अपने सह-अभियुक्तों के साथ मिलकर गोवंश पशुओं का वध कर गोमांस बेच रहे थे। इस संबंध में लंभुआ कोतवाली में एक अभियोग पंजीकृत किया गया था। इस मामले में अरबाज पुत्र लल्लन (निवासी सारी जागीरपट्टी, थाना सरपतहा, जौनपुर) और सुभान पुत्र नजरुद्दीन (निवासी बघरवारा, थाना सरपतहा, जौनपुर) को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। अरबाज और सुभान की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने एक पिकअप वाहन (UP50BT4367) से एक गाय और तीन बछड़े बरामद किए थे। इन्हें वध के लिए ले जाया जा रहा था। बरामद किए गए गोवंश को सुरक्षित रूप से गौशाला भेज दिया गया, जबकि पिकअप वाहन को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुलतानपुर पुलिस ने पकड़ा वाहन चोर गिरोह:तीन आरोपी चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइकें और बड़ी संख्या में पार्ट्स बरामद
    Next Article
    फिटनेस की नई रेस 'हायरॉक्स' भारत में वायरल:पिछले साल मई में हुई शुरुआत, अब 11-12 अप्रैल को बेंगलुरु में होगी; 29 देशों में है पॉपुलर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment