Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुलतानपुर पुलिस ने पकड़ा वाहन चोर गिरोह:तीन आरोपी चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइकें और बड़ी संख्या में पार्ट्स बरामद

    3 hours ago

    1

    0

    सुलतानपुर पुलिस ने एक वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की दो मोटरसाइकिलें, कटी हुई गाड़ियां और स्पेयर पार्ट्स बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विकास कुमार (पुत्र मन्तराम, निवासी अठैसी, थाना जयसिंहपुर), विकास (पुत्र प्रेमनाथ, निवासी जासापारा पश्चिमी पट्टी, थाना गोसाईगंज) और प्रवेश कुमार (पुत्र पदम प्रकाश, निवासी बेलहरी, थाना मोतिगरपुर) के रूप में हुई है। इन्हें रतनपुर मोड़ के पास से हिरासत में लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक मुकदमे से संबंधित लाल-काली रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद की है। इसके अतिरिक्त, एक चोरी की टीवीएस अपाचे बाइक, एक खुली हुई हीरो कंपनी की बाइक, दो हीरो कंपनी के बाइक इंजन, पांच बाइक की टंकी और एक सीट भी बरामद की गई है। यह मामला सूरज पाठक (पुत्र स्व० उदय भानु पाठक, निवासी बभनगवा, थाना कोतवाली देहात) की शिकायत से जुड़ा है। 7 अक्टूबर 2025 को रात करीब 12:15 बजे, सूरज पाठक ने अपनी स्प्लेंडर प्लस बाइक (नंबर UP 44 BF 2597) सुलतानपुर रेलवे स्टेशन परिसर स्थित जीआरपी थाने के सामने खड़ी की थी। वह अपने रिश्तेदार को लेने स्टेशन के अंदर गए थे। लगभग 45 मिनट बाद जब वह वापस लौटे, तो उनकी बाइक गायब मिली। उन्होंने तुरंत जीआरपी थाने के कर्मचारियों से जानकारी ली, जिन्होंने बताया कि उन्हें या उनके स्टाफ को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है और थाने का कैमरा भी खराब चल रहा है। उन्हें बाहर खोजने की सलाह दी गई। पीड़ित सूरज पाठक ने काफी खोजबीन की और 112 नंबर PRV को भी सूचना दी। उन्होंने 9 अक्टूबर 2025 को अपनी बाइक चोरी होने की ऑनलाइन सूचना भी दी थी। इसके बाद, 21 अक्टूबर 2025 को उन्होंने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर को भी अपनी बाइक चोरी होने की सूचना दी, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में मीट व्यापारियों पर सख्ती की शिकायत:समाजवादी मजदूर सभा ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    सुल्तानपुर में गोवंश क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत 3 गिरफ्तार:जौनपुर के युवक पकड़े गए, 2 साथी जा चुके हैं जेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment