Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में जमीन विवाद पर दो पक्षों में हिंसक झड़प:लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर चले; VIDEO आया सामने, दोनों पक्षों पर केस दर्ज

    4 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर के धनपतगंज थाना क्षेत्र के मुडुवा (कटका) गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। शुक्रवार सुबह हुई इस घटना में लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित मंगल प्रसाद कोरी ने अपनी शिकायत में बताया कि शुक्रवार सुबह उनके पड़ोसी सुशील कुमार ग्राम सभा की जमीन पर पिलर बनाकर मकान का निर्माण कर रहे थे। मंगल प्रसाद का दावा है कि इस जमीन पर उनका कब्जा है। जब उन्होंने सुशील कुमार को रोकने का प्रयास किया, तो सुशील तिवारी, जितेंद्र तिवारी, अश्वनी कुमार, उमंग और उत्कर्ष ने मिलकर उन्हें, उनकी पत्नी शोभावती, पुत्र अमित कुमार, भगवानदास और पुत्री लक्ष्मी को गालियां दीं। आरोप है कि उन्होंने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से मारपीट की, जिससे सभी को चोटें आईं। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इस तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। वहीं, दूसरे पक्ष के जितेंद्र तिवारी ने अपनी तहरीर में बताया कि वह अपनी खतौनी की जमीन पर मकान का निर्माण करवा रहे थे। तभी गांव के मंगल प्रसाद, सियाराम, आशुतोष, भगवानदास, बृजलाल और श्यामू ने बिना किसी कारण के उन्हें यह कहते हुए रोका कि यह जमीन ग्राम समाज की है। जितेंद्र के मना करने पर मंगल प्रसाद के साथ शोभावती और बिलैता ने मिलकर उन्हें और उनके भतीजे संतोष कुमार को गालियां दीं। उन्होंने ईंट-पत्थरों और लाठी-डंडों से मारपीट की और उनकी नई बनी दीवार भी तोड़ दी। इस हमले में जितेंद्र और उनके भतीजे को काफी चोटें आईं। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। धनपतगंज थाना प्रभारी अंजू मिश्रा ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात में 286 शराब दुकानों का नवीनीकरण:293 में से शेष 7 दुकानों की प्रक्रिया जल्द पूरी होगी
    Next Article
    नेपाल में सत्ता की तरफ कैसे बढ़े बालेन, पुराने नेता क्यों चूके; इसका भारत से संबंधों पर क्या असर? एक्सपर्ट से समझिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment