Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में लकड़ी चोर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार:43 बोटे बरामद, अयोध्या के रहने वाले है आरोपी

    19 hours ago

    2

    0

    सुल्तानपुर में गोसाईगंज पुलिस ने लकड़ी चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के 43 यूकेलिप्टस के बोटे और घटना में प्रयुक्त एक वाहन बरामद किया है। यह कार्रवाई 20 अप्रैल को की गई। पुलिस अधीक्षक श्रीमती चारू निगम के कुशल निर्देशन में और अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गोसाईगंज पुलिस टीम को यह सफलता मिली। टीम ने खेत से पेड़ काटकर चोरी करने की घटना का खुलासा किया। यह मामला 7 अप्रैल का है, जब वादी रविशंकर शुक्ला ने अपने खेत से 24 यूकेलिप्टस के पेड़ चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस संबंध में थाना गोसाईगंज में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था। विवेचना अधिकारी उपनिरीक्षक अशोक कुमार ने साक्ष्यों का संकलन किया और मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 20 अप्रैल को घेराबंदी कर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में शुभम यादव (22 वर्ष) पुत्र सत्यनारायण, करन (18 वर्ष) पुत्र शिवनाथ, रोशनलाल (19 वर्ष) पुत्र मनोरम और आदित्य पटेल (18 वर्ष) पुत्र राजबली पटेल शामिल हैं। ये सभी अयोध्या के बीकापुर थाना क्षेत्र के कटारी और किलहना गांव के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 43 सफेदा (यूकेलिप्टस) के बोटे बरामद किए हैं। इनमें 4 फीट के 25 बोटे और 3 फीट के 18 बोटे शामिल हैं। घटना में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी अभियान में उपनिरीक्षक अशोक कुमार, उपनिरीक्षक कैलाश सिंह, हेड कांस्टेबल पप्पू कुमार, हेड कांस्टेबल विजय कुमार पटेल, हेड कांस्टेबल धर्मेश कुमार और कांस्टेबल दीपक कुमार की टीम शामिल थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में शहीद पथ पर ट्रक में घुसा लोडर:ड्राइवर केबिन में फंसा, काटकर निकालना पड़ा; रेस्क्यू कर रही क्रेन को बस ने टक्कर मारी
    Next Article
    बीसलपुर में वकीलों का एसडीएम के खिलाफ प्रदर्शन:कार्यशैली पर उठाए सवाल, अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का किया ऐलान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment