Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में निर्माणाधीन मकान से 7 लाख का सामान चोरी:सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए पांच अज्ञात चोर, सख्त कार्रवाई की मांग

    3 hours ago

    2

    0

    सुल्तानपुर के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान से लगभग 7 लाख रुपये के बिजली उपकरण और तांबे के पाइप चोरी हो गए हैं। यह घटना पंचोपीरन स्थित एक भवन में हुई, जहां पांच अज्ञात चोर सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए हैं। चोरों ने भवन से कीमती बिजली उपकरण और एयर कंडीशनर (एसी) की वायरिंग के तांबे के पाइप चुराए। चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत लगभग 7 लाख रुपये बताई जा रही है। डॉ. शैलेंद्र त्रिपाठी का यह भवन पंचोपीरन में सुल्तानपुर हेल्थ क्लब के पास निर्माणाधीन है। सोमवार, 27 अप्रैल की सुबह जब मिस्त्री काम पर पहुंचा, तब चोरी का पता चला। भवन स्वामी के अनुसार, चोरों ने दो मंजिलों पर लगे एसी के कॉपर पाइप, कॉपर वायर और अन्य महंगे बिजली उपकरण चुराए हैं। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग मकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर पांच अज्ञात चोरों को वारदात को अंजाम देते देखा गया। फुटेज के मुताबिक, चोरी की यह घटना रविवार रात 26 अप्रैल को 12 बजे से 2:30 बजे के बीच हुई। पीड़ित डॉ. त्रिपाठी ने कोतवाली नगर पुलिस को लिखित तहरीर देकर मामले की सूचना दी है। उन्होंने चोरी हुए माल की बरामदगी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरखेड़ा सीट पर भाजपा से पहली पसंद सभ्यता देवी:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार राम स्नेही, बसपा से मोहन स्वरूप; विधायक का क्या हुआ जानिए
    Next Article
    अयोध्या में युवती से छेड़छाड़ करने वाला युवक अरेस्ट:विरोध करने पर युवती की चारपाई पलटी, पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment