Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में पुलवामा हमले की बरसी पर रक्तदान:40 शहीदों की याद में 30 वालंटियर आगे गए, 22 को लगेगा मेगा कैंप

    14 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सेना के 40 जवानों की स्मृति में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ के तत्वावधान में यह शिविर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय और जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में लगाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रियंक वर्मा, जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर. के. मिश्र और ब्लड बैंक प्रभारी प्रोफेसर डॉ. संजय सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। रक्तदान शिविर का नेतृत्व राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ के अध्यक्ष मेराज अहमद खान ने किया। शिविर में मौजूद चिकित्सकों और समाजसेवियों ने पुलवामा के शहीद जवानों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताया। संघ के संस्थापक निजाम खान ने कहा कि रक्तदान न केवल जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी होता है, बल्कि यह समाज में सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को भी मजबूत करता है। आगामी 22 फरवरी को विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दीवानी प्रांगण में आयोजित होने वाले मेगा कैंप के बारे में भी जानकारी दी गई। इस कैंप में आम जनमानस को विधिक सेवाएं प्रदान की जाएंगी, जिससे वे अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकें। ब्लड बैंक प्रभारी प्रोफेसर डॉ. संजय सिंह और संरक्षक प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों से आपातकालीन स्थितियों में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित होती है और कई मरीजों को समय पर उपचार मिल पाता है। आयोजन के दौरान स्वच्छता, स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यक चिकित्सकीय मानकों का विशेष ध्यान रखा गया। अंत में सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इन्होंने ने किया रक्तदान निज़ाम अहमद खान, सुफियान खान , अबरार अहमद खान, अनिल कुमार निर्मल, राज कोरी, अभय दत्त उपाध्याय, अजय कुमार पाल , सर्वेंद्र मिशा, मो0 शाहिद खान, प्रधान अंसार खान, हेमंत कुमार यादव , इंद्रसेन यादव, आदम हुसैन,मो0 सिराज, गुल मुहम्मद, मो0 सुल्तान सलाहुद्दीन खान, अमानत खान, मुफ्ती अब्दुल्ला अंजुम ,योगेश कुमार यादव दिव्यांश सिंह,विनय पाण्डेय,राकेश कुमार शुक्ला,प्रदीप यादव,रंजीत कुमार,राजमणि यादव,पंकज यादव, एहतेशाम खान ,महमूद आदि महादानियों ने रक्तदान कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। ब्लड बैंक के अनुराग पाण्डेय, अनुराग गुप्ता, विजय चौधरी, धर्मेंद्र यादव, सुशील, संजू, प्रधमुन सिंह,देव नाथ पूजा विनय आदि ने रक्तदान महादान शिविर में सहयोग किया। इस मौके पर अनीस अहमद, सुलतान महमूद कैफ़ी इस्लाम खान पप्पू आदि मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में तमंचे के साथ बदमाश गिरफ्तार:लोगों को हथियार दिखकर रौब गांठता था, तलाशी अभियान में पकड़ा
    Next Article
    हिंदू रक्षा दल ने होटलों-रेस्टोरेंट में की छापेमारी:वैलेंटाइन डे पर जोड़ों को न दिखने की चेतावनी दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment