Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में तमंचे के साथ बदमाश गिरफ्तार:लोगों को हथियार दिखकर रौब गांठता था, तलाशी अभियान में पकड़ा

    16 hours ago

    1

    0

    महाशिवरात्रि के मद्देनजर बरेली पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। थाना बारादरी पुलिस ने एक शातिर अपराधी को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 13/14 फरवरी की रात को हुई, जब थाना बारादरी पुलिस टीम गश्त और चेकिंग कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर विकास भवन के पीछे खंडहर की ओर से एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा .315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कासिम उर्फ आशु (28) निवासी आजम नगर, थाना कोतवाली, बरेली के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना बारादरी में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूछताछ में आरोपी कासिम ने बताया कि वह अशिक्षित है और पहले भी कई बार जेल जा चुका है। उसने स्वीकार किया कि वह चोरी के इरादे से जा रहा था और लोगों को डराने-धमकाने के लिए तमंचा अपने पास रखता था। पुलिस तमंचे की खरीद के स्रोत की जांच कर रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी कासिम का लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह पूर्व में भी विभिन्न थानों से जेल जा चुका है। वर्ष 2017 में उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई थी। इस सफल कार्रवाई में थाना बारादरी के प्रभारी निरीक्षक धनंजय कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक अखिलेश उपाध्याय, उपनिरीक्षक जावेद अख्तर और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीएमओ का CHC में निरीक्षण, कई कर्मियों का वेतन रोका:3 साल से अनुपस्थित डॉक्टर पर कार्रवाई के निर्देश, डीजी को भेजा गया पत्र
    Next Article
    सुल्तानपुर में पुलवामा हमले की बरसी पर रक्तदान:40 शहीदों की याद में 30 वालंटियर आगे गए, 22 को लगेगा मेगा कैंप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment