Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में रेलवे टिकट दलाल गिरफ्तार:वाराणसी CIB टीम ने पकड़ा, 200 से 300 रुपये अधिक लेकर उपलब्ध कराता था टिकट

    2 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में शनिवार को वाराणसी की सेंट्रल इंटेलिजेंस ब्रांच (CIB) टीम ने एक रेलवे टिकट दलाल को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन के पीआरएस काउंटर पर की गई। आरोपी यात्रियों से टिकट के निर्धारित मूल्य से अधिक पैसे लेकर अनाधिकृत रूप से टिकट बनवाता था। सीआईबी/बीएसबी स्टाफ, जिसमें आईपीएफ नीलेश कुमार सिंह, उप निरीक्षक सुनील कुमार, एएसआई राजेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल अशोक कुमार यादव और आरपीएफ पोस्ट सुल्तानपुर के कांस्टेबल अंकुश शामिल थे, ने जांच के दौरान मोहम्मद कासिम खान (45) नामक व्यक्ति को पकड़ा। वह सुल्तानपुर के मोहल्ला गोरा बारीक का निवासी है। पूछताछ में उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए बताया कि वह पैसों के लालच में यात्रियों से 200 से 300 रुपये अधिक लेकर टिकट उपलब्ध कराता था। आरोपी के मोबाइल फोन की जांच करने पर, पूर्व की यात्रा के तीन तत्काल आरक्षित रेलवे टिकट बरामद हुए। इसके अलावा, टिकट बनवाने और दलाली से संबंधित व्हाट्सएप चैट भी मिलीं, जो उसके अवैध धंधे की पुष्टि करती हैं। इस मामले में मोहम्मद कासिम खान के खिलाफमामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वाराणसी टीम की इस कार्रवाई के बाद स्थानीय जीआरपी और आरपीएफ की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। यह चर्चा का विषय बन गया है कि क्या टिकटों की कालाबाजारी स्थानीय पुलिस को दिखाई नहीं देती, या यह धंधा किसी 'सेटिंग' के कारण फल-फूल रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजली विभाग के 8 इंजीनियर सस्पेंड:24 बाबुओं का लखनऊ से बाहर तबादला, बिल वसूली में लापरवाही की थी
    Next Article
    नासिर सिद्दीकी से मोहसिन खां को जान का खतरा:बरेली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुद को बताया निर्दोष, 20 लाख की रंगदारी मांगने का दावा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment