Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नासिर सिद्दीकी से मोहसिन खां को जान का खतरा:बरेली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुद को बताया निर्दोष, 20 लाख की रंगदारी मांगने का दावा

    6 hours ago

    1

    0

    दरगाह आला हजरत के गद्दीनशीं मन्नानी मियां के दामाद और शहर के ट्रांसपोर्टर परिवार से जुड़े मोहसिन खां ने उपजा प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सनसनीखेज आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इज्जतनगर थाने का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर नासिर सिद्दीकी (हिस्ट्रीशीट नंबर 44A) उन्हें लगातार निशाना बना रहा है। मोहसिन खां के मुताबिक, नासिर सिद्दीकी उनसे 20 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा है। आरोप है कि रकम देने से इनकार करने पर वह उनके खिलाफ एक के बाद एक झूठे मुकदमे और फर्जी शिकायतें दर्ज करा रहा है। मुख्यमंत्री तक पहुंचाई गई झूठी शिकायतें मोहसिन खां ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत में स्पष्ट किया कि नासिर सिद्दीकी ने शासन और प्रशासन को गुमराह करने की हर मुमकिन कोशिश की है। हाल ही में नासिर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक शिकायती पत्र भेजकर मोहसिन खां को 'भू-माफिया' करार दिया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि मोहसिन ने सीलिंग की जमीनों पर अवैध कब्जा कर कॉलोनियां और मार्केट खड़ी कर दी हैं। हालांकि, सरकारी जांच रिपोर्ट ने इन दावों की हवा निकाल दी है। 7 जनवरी को आई एडीएम सिटी सौरभ दुबे की जांच रिपोर्ट के अनुसार, ग्राम महलऊ और रहपुरा चौधरी में मोहसिन खां द्वारा किसी भी सीलिंग की जमीन पर अवैध कब्जे की पुष्टि नहीं हुई है। हिस्ट्रीशीटर का 'मुकदमा गिरोह' और सहयोगियों का जाल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मोहसिन खां ने नासिर सिद्दीकी के आपराधिक नेटवर्क का कच्चा चिट्ठा भी खोला। उन्होंने बताया कि नासिर अकेला नहीं है, बल्कि उसके साथ रुमाना सकलैनी, फिरोज, मुमताज सकलैनी, हनीफ और शाकिर बेग जैसे लोग शामिल हैं। मोहसिन का आरोप है कि यह गिरोह 'वतन एकता मंच', 'भगवा-ए-हिंद फाउंडेशन' और 'आवाज-ए-हक' जैसे फर्जी संगठनों के नाम पर लेटरपैड छपवाकर लोगों को डराने और अवैध वसूली करने का काम करता है। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस गिरोह को एक कांग्रेसी अधिवक्ता और लतीफ कुरैशी जैसे लोगों का संरक्षण प्राप्त है। 10 मुकदमों में मिली क्लीन चिट, पुलिस जांच में निकले बेदाग मोहसिन खां ने दस्तावेजों के साथ बताया कि नासिर सिद्दीकी ने अब तक उन पर 10 मुकदमे दर्ज कराए हैं, लेकिन पुलिस की विस्तृत जांच के बाद अधिकतर मामलों में फाइनल रिपोर्ट (FR) लग चुकी है। थाना प्रेमनगर (मु०अ०सं० 383/2019): विवेचना में मोहसिन की नामजदगी गलत पाई गई। थाना इज्जतनगर (मु०अ०सं० 889/2017 व 972/21): इन मामलों में भी पुलिस ने अंतिम आख्या (FR) प्रेषित की, जिसे न्यायालय ने स्वीकार कर लिया। दोषमुक्ति: एक अन्य पुराने मामले (427/2017) में न्यायालय ने 9 सितंबर 2023 को मोहसिन और उनके भाइयों को बाइज्जत दोषमुक्त करार दिया था। मोहसिन ने स्पष्ट किया कि नासिर सिद्दीकी खुद डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमों में नामजद है और जिला बदर भी रह चुका है। वह कभी फर्जी वकील बनकर तो कभी आरटीआई कार्यकर्ता बनकर अधिकारियों पर दबाव बनाता है। साजिश के पीछे का असली कारण: 5 लाख की धोखाधड़ी मोहसिन खां के मुताबिक, विवाद की जड़ नासिर के करीबी गुर्गे फिरोज द्वारा की गई 5 लाख रुपये की धोखाधड़ी है। मोहसिन ने फिरोज के खिलाफ धारा 420 के तहत मुकदमा (883/22) दर्ज कराया था, जिसमें पुलिस चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। इसी मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने के लिए नासिर और फिरोज ने मिलकर मोहसिन के खिलाफ उसकी बेटी से छेड़छाड़ का झूठा मुकदमा दर्ज कराया था, जिसे पुलिस ने अपनी जांच में पूरी तरह फर्जी पाया और खारिज कर दिया। प्रशासन से सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग मोहसिन खां ने कहा, "मेरा परिवार 60 वर्षों से बरेली में रह रहा है। हमारे दादा और पिता सम्मानित ट्रांसपोर्टर रहे हैं। आज एक हिस्ट्रीशीटर हमें भू-माफिया बताकर हमारी सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल कर रहा है।" उन्होंने बरेली पुलिस और प्रशासन से मांग की है कि ऐसे पेशेवर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए जो फर्जी शिकायतों को हथियार बनाकर शरीफ नागरिकों का आर्थिक और मानसिक शोषण कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में रेलवे टिकट दलाल गिरफ्तार:वाराणसी CIB टीम ने पकड़ा, 200 से 300 रुपये अधिक लेकर उपलब्ध कराता था टिकट
    Next Article
    उज्ज्वला लाभार्थियों को 1500 करोड़ की सब्सिडी जारी:प्रदेश के 1.86 करोड़ लोगों को मुफ्त सिलेंडर रिफिल मिला, गाजीपुर में 550 को मिला लाभ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment