Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में साइबर ठगी, खाते से 91 हजार की निकासी:पुलिस की हीलाहवाली पर कोर्ट के आदेश से FIR दर्ज

    4 hours ago

    2

    0

    सुल्तानपुर में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति के खाते से 91,899 रुपये की अवैध निकासी कर ली गई। पुलिस द्वारा शिकायत पर कार्रवाई न किए जाने के बाद, अब न्यायालय के हस्तक्षेप से इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। अमेठी जिले के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के छपेड़वा निवासी रामसजीवन पुत्र रामप्रताप, जो वर्तमान में सुल्तानपुर में रह रहे हैं, इस ठगी के शिकार हुए हैं। रामसजीवन ने बताया कि 16 नवंबर 2025 को उनका मोबाइल हैक कर लिया गया था। हैकर्स ने उनके यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के खातों से कुल चार बार में 91,899 रुपये निकाल लिए। पीड़ित रामसजीवन ने घटना के तुरंत बाद साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके उपरांत उन्होंने साइबर थाना सुल्तानपुर में एफआईआर दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। साइबर थाने ने आरोपी का भारतीय स्टेट बैंक (SBI) खाता फ्रीज करने की जानकारी दी थी, लेकिन मामले में आगे कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। रामसजीवन ने 7 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक (SP) सुल्तानपुर को भी रजिस्ट्री के माध्यम से पत्र भेजा था। हालांकि, वहां से भी उनकी शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस थानों के कई चक्कर लगाने के बाद, पीड़ित ने अंततः अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (कक्षा संख्या 21), सुल्तानपुर की अदालत का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय ने मामले का संज्ञान लेते हुए कोतवाली नगर पुलिस को तत्काल सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उचित दंडात्मक कार्रवाई करने का आदेश दिया। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में, अब पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर-मथुरा में बारिश, 68 जिलों में अलर्ट:यूपी में आंधी-बारिश से पेड़-खंभे उखड़े; 5 दिन मौसम ऐसा ही रहेगा
    Next Article
    मिर्जापुर में पुलिस-गो तस्कर में मुठभेड़:दो आरोपी घायल, 45 गोवंश और अवैध हथियार बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment