Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कृषि विश्वविद्यालय में आम का पेड़ कटान पर हंगामा:बिना अनुमति लकड़ी बाहर ले जाने की कोशिश; जांच कमेटी गठित

    1 hour ago

    1

    0

    आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज परिसर में अवैध रूप से हरे-भरे विशालकाय आम के पेड़ की कटाई का मामला गरमा गया है। कटी हुई लकड़ी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं कि यह विश्वविद्यालय का कोई नया मामला नहीं है। इससे पहले भी सैकड़ों पेड़ों को काटकर चोरी-छिपे बेचे जाने के आरोप लग चुके हैं। कुछ मामलों में संपत्ति विभाग ने चोरी की लकड़ी जब्त भी की है। ताजा मामले में खुले तौर पर बिना अनुमति आम का पेड़ काटा गया है। आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन की अनुमति के बिना पेड़ काटकर लकड़ी को परिसर से बाहर ले जाने की कोशिश की गई। कामयाबी न मिलने पर लकड़ी को मछली उत्पादन तालाब संख्या एक से पांच के बगल डंप कर दिया गया। तीन दिन से विश्वविद्यालय में चर्चा है, लेकिन संपत्ति अधिकारी समेत कई प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी जानकारी तक नहीं है। बताया जा रहा है कि बीते सोमवार को लकड़ी को वाहन पर लोड कर परिसर से बाहर ले जाया जा रहा था। चर्चा है कि निदेशक शोध डॉ. शम्भू प्रसाद ने वाहन रोककर पूछताछ की तो मामला सामने आया। इसके बाद शामिल कर्मियों ने लकड़ी हटाकर तालाब के पास डंप कर दी। संपर्क अधिकारी डॉ. सीताराम मिश्रा ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। निदेशक शोध डॉ. शंभू प्रसाद ने बताया कि वे जांच कर रहे हैं। पूरी जानकारी मीडिया प्रभारी के माध्यम से दी जाएगी। निदेशक प्रशासन एवं परिवीक्षण डॉ. सुशांत श्रीवास्तव ने कहा कि आज तक किसी ने मामला संज्ञान में नहीं लाया। परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कमेटी गठित की जाएगी। नाम सामने आने वालों को कारण बताओ नोटिस जारी होगी। दोषी मिलने पर दंडात्मक कार्रवाई होगी। विश्वविद्यालय सूत्रों के अनुसार, प्रकरण में जीपीवी फार्म के प्रभारी एवं प्रभारी सुरक्षा अधिकारी की भूमिका संदिग्ध है। मामला प्रशासन के संज्ञान में आने के बाद तूल पकड़ रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    25 फुट ऊंचे झूले से गिरकर नाबालिग की मौत:बिजनौर में दोस्तों संग मेला घूमने गया था, मां ने की संचालकों पर FIR कीं मांग
    Next Article
    होमगार्ड-भर्ती के नाम पर 5 लाख की ठगी का खेल:चंदौली में युवाओं को फंसाने वाला सतीश मिश्रा पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment