Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में बुजुर्ग की गला रेत कर हत्या:पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, रंजिश में हत्या की आशंका

    1 hour ago

    1

    0

    गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर क्षेत्र में एक बुजुर्ग की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। बुधवार रात उनका शव घर के ग्राउंड फ्लोर पर मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई, फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान 82 साल के रमेश चंद्र शर्मा के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बागपत के निरोजपुर गांव के निवासी थे और पिछले काफी समय से उत्तरांचल सोसाइटी में रह रहे थे। परिवार में उनके दो बेटे विकास शर्मा और गौरव शर्मा हैं। विकास फाइनेंस से जुड़ा काम करते हैं, जबकि गौरव दिल्ली के चावड़ी बाजार में व्यापार करते हैं। दरअसल बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे विकास जब घर पहुंचे तो मुख्य गेट बाहर से बंद था। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो वह पीछे की ओर गए। वहां का दरवाजा खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो नीचे बने कमरे में उनके पिता खून से सने हुए पड़े थे। उनके हाथ-पैर बंधे थे और गले पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह आपसी रंजिश मानी जा रही है। घर की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि आरोपी कोई परिचित हो सकता है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ-करनाल हाईवे पर मिनी ट्रक में लगी आग, VIDEO:मुजफ्फरनगर में धागों से लदी थी गाड़ी, चालक ने कूदकर बचाई जान
    Next Article
    नोएडा में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती:समझाबुझा कर एक घंटे की मशक्कत के बाद नीचे उतारा, मानसिक रुप है परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment