Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में सरकारी तालाब-श्मशान भूमि पर कब्जा:ग्रामीणों ने अवैध निर्माण हटाने के लिए DM से की शिकायत, अवैध बिक्री का आरोप

    3 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर के सौरमऊ गांव में सरकारी तालाब और श्मशान घाट की भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर भू-माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि गाटा संख्या-177अ, 224, 283, 307, 317, 354 सहित कुल 11 किता भूमि, जिसका क्षेत्रफल लगभग 16 बीघा (4.0080 हेक्टेयर) है, राजस्व अभिलेखों में तालाब के रूप में दर्ज है। इस भूमि का उपयोग सदियों से सभी जातियों के शवों के अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट के तौर पर होता रहा है। शिकायती पत्र में बताया गया है कि भूदान समिति की इस सुरक्षित भूमि को एक पट्टाधारक रामधनी पुत्र राम सहाय ने कथित तौर पर डॉ. एस.पी. सिंह को अवैध रूप से बेच दिया है। ग्रामीणों का दावा है कि यह विक्रय पूरी तरह से विधि विरुद्ध है, क्योंकि यह सार्वजनिक उपयोग की भूमि है। ग्रामीणों का आरोप है कि अब कुछ अराजक तत्वों और स्थानीय प्रभावशाली लोगों के सहयोग से इस कीमती जमीन पर जबरन कब्जा किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि नगरपालिका परिषद द्वारा इसी तालाब की भूमि पर 'नमो वन सरोवर पार्क' का निर्माण कराया गया था। अवैध खरीदार अब उस निर्मित क्षेत्र को भी अपनी खरीदी हुई संपत्ति बता रहे हैं, जिससे सरकारी संपत्ति और जनहित के प्रोजेक्ट पर भी खतरा मंडरा रहा है। सैकड़ों ग्रामीणों के हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान वाले इस प्रार्थना पत्र में प्रशासन से तालाब की भूमि की पैमाइश कराने, प्राचीन श्मशान घाट और शवदाह स्थल को सुरक्षित करने, नमो वन सरोवर पार्क की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अवैध कब्जे में शामिल दोषियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि यह भूमि हाथ से निकल गई, तो गांव के पास शवों के अंतिम संस्कार के लिए कोई दूसरा विकल्प नहीं बचेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कागजों में मृत बुजुर्ग जिंदा पहुंचा DM दफ्तर:बस्ती में कफन ओढ़कर लेटा, जमीन बचाने की गुहार, CHC में स्वीपर पद पर कार्यरत
    Next Article
    हमीरपुर में पति ने पत्नी और ससुरालियों पर किया हमला:पत्नी, सास और दो साले घायल, एक हायर सेंटर रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment