Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कागजों में मृत बुजुर्ग जिंदा पहुंचा DM दफ्तर:बस्ती में कफन ओढ़कर लेटा, जमीन बचाने की गुहार, CHC में स्वीपर पद पर कार्यरत

    3 hours ago

    1

    0

    बस्ती जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में 14 साल पहले मृत घोषित कर दिया गया। अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ते हुए पीड़ित बुजुर्ग कफन ओढ़कर और गले में माला डालकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा और न्याय की गुहार लगाई। लालगंज थाना क्षेत्र के बानपुर गांव निवासी इशहाक अली पुत्र फुल्लूर ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2012 में तत्कालीन राजस्व निरीक्षक ललित कुमार मिश्रा ने सरकारी कागजों में उन्हें मृत दर्ज कर दिया था। इशहाक अली संतकबीर नगर के नाथनगर सीएचसी में स्वीपर पद पर कार्यरत थे। उनकी 0.770 हेक्टेयर पुश्तैनी जमीन (गाटा संख्या 892) गांव की ही एक महिला शाहिदुन्निशा के नाम दर्ज कर दी गई। चौंकाने वाली बात यह है कि जिस अवधि में राजस्व विभाग के रिकॉर्ड में इशहाक अली को ‘मृत’ दर्शाया गया, उसी दौरान स्वास्थ्य विभाग उन्हें नियमित वेतन देता रहा। वर्ष 2019 में सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें पेंशन भी मिल रही है। इसके बावजूद राजस्व अभिलेखों में वह आज भी मृत दर्ज हैं। पीड़ित इशहाक अली ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से खुद को जीवित साबित करने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। उन्होंने कहा, “सरकार मुझे पेंशन दे रही है, लेकिन मेरी पहचान और जमीन छीन ली गई है।” मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम शत्रुघ्न पाठक ने बताया कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और पीड़ित को न्याय दिलाया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में अंबेडकर प्रतिमा विवाद गरमाया:सपा नेता के साथ महिलाओं का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग
    Next Article
    सुल्तानपुर में सरकारी तालाब-श्मशान भूमि पर कब्जा:ग्रामीणों ने अवैध निर्माण हटाने के लिए DM से की शिकायत, अवैध बिक्री का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment