Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में दबंगों ने व्यवसायी के घर पर किया पथराव:महिलाओं से अभद्रता, पिता-पुत्र से मारपीट; पुलिस जांच में जुटी

    3 hours ago

    2

    0

    सुल्तानपुर के कोतवाली नगर क्षेत्र के पार्किसगंज में शुक्रवार रात एक व्यवसायी के घर पर पथराव और मारपीट की घटना सामने आई है। हमलावरों ने घर पर पत्थर बरसाए, महिलाओं से अभद्रता की और व्यवसायी सरजू प्रसाद व उनके पुत्र के साथ हाथापाई भी की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना शुक्रवार रात करीब सवा ग्यारह बजे की है। जानकारी के अनुसार, पार्किसगंज निवासी व्यवसायी सरजू प्रसाद के घर पर कुछ लोग बुलेट से आए और पथराव शुरू कर दिया। घर की महिलाएं बाहर निकलीं तो उनके साथ गाली-गलौज की गई। जब सरजू प्रसाद और उनके बेटे ने बीच-बचाव का प्रयास किया, तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह मामला जमीनी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सामंत ने बताया कि 17/18 अप्रैल की रात पार्किसगंज क्षेत्र में व्यापारी सरजू प्रसाद के घर पर पथराव की सूचना मिली थी। पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। जांच में सामने आया कि सरजू प्रसाद और घनश्याम तिवारी के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। इस संबंध में तहरीर प्राप्त कर ली गई है और विधिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर अब शांति व्यवस्था कायम है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर एसपी ने नगर में किया पैदल गश्त:संदिग्धों और वाहनों की सघन चेकिंग, सुरक्षा का जायजा, दिए दिशा-निर्देश
    Next Article
    कार लूट मामले में दोषी को नौ साल की सजा:इटावा में कोर्ट ने सुनाई सजा, 21 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment