Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में ज़मीनी विवाद में महिलाओं पर हमला:चाचा-बेटों ने बाहरी बदमाशों संग किया हमला, कई महिलाएं घायल

    1 hour ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में ज़मीनी बंटवारे को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। कोतवाली नगर के दरियापुर स्थित सूरज टॉकीज के पास गुरुवार देर शाम हुई इस घटना में एक ही परिवार की कई महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। पीड़ित रुखसाना ने बताया कि ज़मीन के बंटवारे को लेकर उनके सगे चाचा मोहम्मद इस्तियाक और उनके बेटों (चाँद, राजू, सायना, छुटकी) के साथ विवाद चल रहा था। आरोप है कि विपक्षियों ने लगभग 10-12 बाहरी बदमाशों को बुलाकर पीड़ित परिवार पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में महिलाओं को बुरी तरह पीटा गया, जिसमें रेशमा बानो के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल रेशमा बानो ने पुलिस और स्थानीय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यह उनके साथ तीसरी बार हुआ है, लेकिन पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही है। रेशमा बानो ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षियों ने पुलिस को पैसे देकर मामले को दबा दिया है। उन्होंने बताया कि उनकी दो महीने की गर्भवती बेटी के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उसका गर्भपात हो गया। फिलहाल, पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में बिजली कड़कने के साथ झमाझम बारिश:5 दिन में 11.3°C गिरा तापमान; पेड़ में दबने से 2 रेडियोथेरेपी टेक्नीशियन की मौत
    Next Article
    सुल्तानपुर में विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी:विरोध करने पर दलित युवक को जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment