Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर पुलिस में निरीक्षक, उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले:SP ने त्यौहारों से पहले सुरक्षा के लिए किया बदलाव, हेड कांस्टेबल के भी हुए ट्रांसफर

    3 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में त्यौहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और कार्यप्रणाली को सुचारू बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (एसपी) चारू निगम ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। इस क्रम में एक निरीक्षक, पंद्रह उप निरीक्षक और कई हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। यह एसपी चारू निगम द्वारा विभाग में किया गया चौथा बदलाव है। फेरबदल के तहत, निरीक्षक पंडित त्रिपाठी को जांच प्रकोष्ठ से हटाकर अपराध शाखा लंभुआ का निरीक्षक बनाया गया है। उप निरीक्षकों में वासुदेव यादव को फील्ड यूनिट, ज्ञान बहादुर यादव को प्रभारी फिंगर प्रिंट और राम सिंह को जेल सुरक्षा में भेजा गया है। रमेश शुक्ला, जगदीश यादव और संजय चौबे को लंभुआ थाने में तैनात किया गया है। महेंद्र कुमार राय, भरत सिंह, विजय प्रताप और राम बाबू सिंह को बल्दीराय भेजा गया है। जितेंद्र सिंह चौहान और बृजेंद्र कुमार सिंह को कुड़वार, जबकि श्याम कुमार सिंह और नदीम अहमद को न्यायालय सुरक्षा में तैनात किया गया है। हेड कांस्टेबलों में दुर्गा प्रसाद पांडेय को हेड पेशी पर भेजा गया है। राज कमल तिवारी को हेड मोहर्रिर मोतिगरपुर, शशिकांत मिश्रा को हेड मोहर्रिर हलियापुर, धीरेंद्र कुमार को गोसाईंगंज, रिजवान अहमद को हेड पेशी सीओ कादीपुर, अबू हमजा को सीसीटीएनएस कूरेभार और राजकुमार शुक्ला को एसओजी से कादीपुर भेजा गया है। आरक्षी अजीत यादव और अरविंद कुमार पासवान को फील्ड यूनिट में तैनात किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस चौकी के सामने दुकान में चोरी:टीन शेड उखाड़कर अंदर घुसे चोर, हजारों का सामान और नकदी उड़ाए
    Next Article
    एटा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:मायके पक्ष ने पति पर मारपीट और हत्या का आरोप लगाया, 9 महीने पहले शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment