Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:मायके पक्ष ने पति पर मारपीट और हत्या का आरोप लगाया, 9 महीने पहले शादी

    3 hours ago

    1

    0

    एटा जिले के सकीट थाना क्षेत्र के कायमपुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने उसका शव फंदे से लटका देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची सकीट थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा की प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। मृतका की पहचान 25 वर्षीय श्रद्धा के रूप में हुई है। उसका विवाह 5 मई 2025 को हिंदू रीति-रिवाज के तहत अंकित से हुआ था। शुक्रवार को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद विवाहिता ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, ऐसा ससुराल पक्ष का कहना है। हालांकि, सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट कर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। मृतका की मां संगीता ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पति शराब पीकर श्रद्धा के साथ मारपीट करता था। संगीता ने इच्छानुसार दान-दहेज देकर शादी करने की बात कही और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह ने बताया कि सकीट थाना क्षेत्र के कायमपुर गांव में एक महिला द्वारा फांसी लगा ली गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे में पंखे से लटके शव को कब्जे में लिया। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर पुलिस में निरीक्षक, उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले:SP ने त्यौहारों से पहले सुरक्षा के लिए किया बदलाव, हेड कांस्टेबल के भी हुए ट्रांसफर
    Next Article
    देवरिया में बंद घर में लाखों की चोरी:नगद-जेवर समेत घरेलू सामान उठा ले गए चोर, मुंबई में रह रहा परिवार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment