Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर SP ने पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले:कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से तीसरी बार हुआ फेरबदल

    7 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर की पुलिस अधीक्षक (एसपी) चारु निगम ने जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कई पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। रविवार को जारी इस आदेश से निरीक्षक, उपनिरीक्षक और कांस्टेबल प्रभावित हुए हैं। पदभार संभालने के बाद से एसपी द्वारा यह जिले में तीसरा बड़ा फेरबदल है। इस फेरबदल के तहत, निरीक्षक आलोक कुमार सिंह को साइबर थाना से हटाकर डीसीआरबी का प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक अखण्डदेव मिश्रा को डीसीआरबी प्रभारी के पद से हटाकर साइबर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त, निरीक्षक विजय सिंह को प्रभारी सीसीटीएनएस के साथ-साथ प्रभारी आईजीआरएस का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। उपनिरीक्षक पंकज कुमार को कोतवाली नगर से हटाकर थाना कोतवाली नगर की चौकी अमहट का प्रभारी नियुक्त किया गया है। आरक्षी अभिषेक को पुलिस लाइन से, आरक्षी शैलेन्द्र कुमार को थाना मोतिगरपुर से और महिला आरक्षी खुशनुमा बानो को थाना हलियापुर से साइबर थाना में तैनात किया गया है। गौरतलब है कि एसपी चारु निगम ने पिछले 12 दिनों में तीसरी बार पुलिस विभाग में ये तबादले किए हैं। पहली सूची में 29 इंस्पेक्टर/सब इंस्पेक्टर और 16 हेड कांस्टेबल का स्थानांतरण हुआ था। इसके बाद, बीते बुधवार को जारी दूसरी सूची में दो निरीक्षक और पांच उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में मासिक अपराध की समीक्षा:SSP ने कानून-व्यवस्था और लंबित विवेचनाओं पर दिए निर्देश, बोले लापरवाही हुई तो कार्यवाही होगी
    Next Article
    सुल्तानपुर में आपत्तिजनक टिप्पणी पर केस दर्ज:बाबा साहेब, चंद्रशेखर पर की युवक ने टिप्पणी; आरोपी दूसरे में नौकरी कर रहा आरोपी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment