Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में मासिक अपराध की समीक्षा:SSP ने कानून-व्यवस्था और लंबित विवेचनाओं पर दिए निर्देश, बोले लापरवाही हुई तो कार्यवाही होगी

    5 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई।कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई, साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी प्रेमचंद, सहायक पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षु) संचित शर्मा सहित सभी क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष और विभिन्न शाखाओं के अधिकारी उपस्थित रहे। गोष्ठी में आईटीएसएसओ पोर्टल पर 60 दिन से अधिक समय से लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की गई। एसएसपी ने उनके त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, धारा 14(1) गैंगेस्टर अधिनियम के तहत चिन्हित प्रकरणों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। हत्या, लूट, डकैती, दुष्कर्म, चैन स्नेचिंग, नकबजनी और वाहन चोरी जैसी गंभीर घटनाओं के शीघ्र अनावरण के लिए विशेष टीमों के गठन के भी निर्देश दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने गुमशुदा और अपहृत व्यक्तियों की बरामदगी को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने तथा पिछले दस वर्षों के संपत्ति अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों और टॉप-10 अपराधियों के सत्यापन और निगरानी को नियमित रखने के निर्देश दिए गए। यक्ष एप पोर्टल पर शत-प्रतिशत और समयबद्ध फीडिंग सुनिश्चित करने तथा न्यायालय में प्रभावी पैरवी के लिए अभियोजन पक्ष से समन्वय बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए, जिसका उद्देश्य दोषसिद्धि दर में वृद्धि करना है। आगामी रमजान, होली और ईद के त्योहारों के मद्देनजर जनपद में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए विशेष पुलिस प्रबंधों की समीक्षा की गई। संवेदनशील स्थलों की निगरानी, फ्लैग मार्च, ड्रोन कैमरों और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के माध्यम से सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करें और अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें। बैठक के समापन पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया गया। क्षेत्राधिकारी नगर विनी सिंह और प्रभारी निरीक्षक दही ज्ञानेन्द्र सिंह को थाना दही पर पंजीकृत एक सफल अनावरण के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसी प्रकार, प्रभारी निरीक्षक असोहा फूल सिंह को एक मुकदमे के सफल खुलासे पर सम्मानित किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर में RTE ई-लॉटरी का पहला चरण पूरा:623 बच्चों को निजी स्कूलों में मिला मुफ्त प्रवेश
    Next Article
    सुल्तानपुर SP ने पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले:कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से तीसरी बार हुआ फेरबदल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment