Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीमा हैदर ने दिया छठे बच्चे को जन्म:ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में बेटे का जन्म, 11 महीने पहले हुई थी बेटी

    4 hours ago

    1

    0

    पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने छठे बच्चे को जन्म दिया हैं। मंगलवार को नोएडा के निजी हॉस्पिटल में उन्होंने बेटे को जन्म दिया। यह उनका 6वां बच्चा है। 11 महीने पहले एक बेटी को जन्म दिया था। इससे पहले उनके चार बच्चे पाकिस्तानी पति से हैं, जबकि भारतीय पति सचिन मीणा से यह उनका यह दूसरा बच्चा है। डिलीवरी के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। चिकित्सकों की देखरेख में मां और नवजात की हालत सामान्य है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सीमा अपने पति सचिन मीणा के साथ रबूपुरा स्थित अपने घर पहुंचीं। परिजनों और आसपास के लोगों ने खुशी का इजहार किया। परिवार में बेटे के जन्म की सूचना मिलते ही घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। सचिन के परिजनों ने मोहल्ले में मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। घर पर सादे तरीके से खुशियां मनाई गईं। यह सीमा हैदर का सचिन मीणा के साथ दूसरा बच्चा है। पिछले साल सीमा ने एक बेटी को जन्म दिया था, जो अब लगभग 11 महीने की हो चुकी है। अब बेटे के जन्म से परिवार में खुशियों का माहौल है। परिजन मां और बच्चे की देखभाल में जुटे हैं। यूट्यूब चैनल पर 2 मिलियन फॉलोअर सीमा हैदर वर्ष 2023 से रबूपुरा में सचिन मीणा के साथ रह रही हैं। दोनों की कहानी पहले भी काफी चर्चा में रह चुकी है। यह दंपति सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहता है। इनके यूट्यूब चैनल को दो मिलियन से अधिक लोग देखते हैं और बड़ी संख्या में लोग इन्हें फॉलो करते हैं। परिवार के करीबी लोगों का कहना है कि मां और नवजात पूरी तरह स्वस्थ हैं और डॉक्टरों ने जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है। फिलहाल परिवार नवजात के स्वागत और उसकी देखभाल में व्यस्त है। बेटे के जन्म से घर में उत्साह का माहौल बना हुआ है। 2 महीने पहले सचिन के साथ VIDEO बनाकर बताया था छठी बार मां बनने की बात दिल्ली हाईकोर्ट के वकील इरफान फिरदौस ने बताया कि बेटे का जन्म भारत में हुआ है, इसलिए भारतीय नागरिकता के लिए कहीं आवेदन करने की जरूरत नहीं है। हमारे संविधान में जन्म से नागरिकता को प्राथमिकता दी गई है। ऐसे में बच्चा खुद ही भारतीय नागरिक माना जाएगा। पबजी से प्यार, नेपाल के रास्ते भारत आई थीं सीमा हैदर और गुलाम हैदर की शादी 2014 में हुई। 2019 में गुलाम हैदर सीमा और चार बच्चों को कराची में छोड़कर दुबई चला गया। 2019 में ही पबजी खेलते-खेलते सीमा की नोएडा के रबुपुरा निवासी सचिन मीणा से ऑनलाइन मुलाकात हुई। 10 मार्च, 2023 को नेपाल में सीमा और सचिन की आमने-सामने मुलाकात हुई। वहीं पर उन्होंने एक मंदिर में धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दावा किया। नेपाल से सीमा पाकिस्तान चली गईं। सचिन नोएडा आ गया। 13 मई को सीमा फिर से पाकिस्तान से दुबई होते हुए नेपाल आईं और नेपाल से बस पकड़कर रबुपुरा पहुंचीं। 1 जुलाई को सचिन-सीमा बुलंदशहर में वकील से अपने भारतीय पहचान पत्र बनवाने के लिए मिले। वकील ने सीमा के पाकिस्तानी होने की जानकारी पुलिस को दी। हरियाणा से हिरासत में लिए गए थे सचिन-सीमा इसके बाद दोनों घर से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई। 3 जुलाई को सीमा-सचिन को हरियाणा के बल्लभगढ़ से हिरासत में लिया गया। 4 जुलाई 2023 को पुलिस ने सचिन के पिता नेत्रपाल को गिरफ्तार कर लिया। 8 जुलाई को तीनों को कोर्ट से जमानत मिल गई। 17 और 18 जुलाई को एटीएस ने सीमा-सचिन से पूछताछ की। 21 जुलाई को सीमा और सचिन की शादी के फोटो और वीडियो सामने आए। नागरिकता के लिए राष्ट्रपति के पास लगाई थी याचिका 21 जुलाई को सीमा ने भारतीय नागरिकता के लिए राष्ट्रपति के यहां पर दया याचिका लगाई थी। 23 जुलाई को सचिन के फुफेरे भाई से बुलंदशहर में हुई पूछताछ के बाद अहमद गढ़ के दो युवकों को हिरासत में लिया गया था, जिन्हें बाद में गिरफ्तार किया गया। 30 जुलाई को सीमा ने एक वीडियो जारी किया। इसमें गुहार लगाई कि उसके पास खाने-पीने के पैसे तक नहीं हैं। इसके बाद 2 अगस्त को मेरठ के फिल्म डायरेक्टर अमित जानी ने सीमा-सचिन पर फिल्म 'कराची टु नोएडा' बनाने का ऐलान किया, जिसका प्रोमो शॉट शूट किया गया था। हालांकि अभी तक फिल्म बन नहीं पाई है। ---------------------------- ये खबर भी पढ़ें… पाकिस्तानी सीमा हैदर फिर मां बनीं:पबजी खेलते हुए भारत में प्यार हुआ, फिर शादी की; 2023 में बगैर दस्तावेज बॉर्डर क्रॉस किया था पाकिस्तान से भारत आईं 23 साल की सीमा हैदर मां बन गई हैं। मंगलवार सुबह 4 बजे नोएडा के कृष्णा हॉस्पिटल में उन्होंने बेटी को जन्म दिया। यह उनका 5वां बच्चा है। इससे पहले उनके चार बच्चे पाकिस्तानी पति से हैं, जबकि भारतीय पति सचिन मीणा से यह उनका पहला बच्चा है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    काकोरी ब्लॉक कार्यालय का औचक निरीक्षण:15 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोका
    Next Article
    कानपुर देहात में 11000 वोल्ट लाइन से युवक की मौत:ग्रामीण आक्रोशित, अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment