Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में 11000 वोल्ट लाइन से युवक की मौत:ग्रामीण आक्रोशित, अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात के संदलपुर ब्लॉक के कसोलर गांव में मंगलवार को 11000 वोल्टेज की बिजली लाइन की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक अंकित की मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। वे बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों को मौके पर बुलाने और ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, अंकित बटाई पर लिए गए खेत में बोई गई सरसों की फसल देखने गया था। खेत मालिक रामनरेश मिश्रा के खेत में ऊपर से गुजर रही 11000 वोल्टेज की लाइन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए औरैया के चिचौली स्थित जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। मृतक अंकित अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता अमर सिंह और माता सरवती देवी का इस घटना से गहरा दुख है। बड़े भाई राकेश, मुकेश और उमेश भी सदमे में हैं। घटना की सूचना मिलने पर तहसीलदार राकेशचंद्र और नायब तहसीलदार सुधीर मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति और लिखित आश्वासन मिलने तक धरने पर अड़े रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीमा हैदर ने दिया छठे बच्चे को जन्म:ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में बेटे का जन्म, 11 महीने पहले हुई थी बेटी
    Next Article
    नोएडा इंजीनियर की मौत के बाद परिवार ने देश छोड़ा:पिता-बेटी लंदन गए, घर में ताला लगा; SIT रिपोर्ट पर एक्शन नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment