Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सम्भल में बाबा साहेब जयंती शोभायात्रा की तैयारी:आयोजन समिति ने बैठक कर रूपरेखा तय की

    3 hours ago

    2

    0

    सम्भल में बाबा साहेब जन्मोत्सव समिति द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक अंबेडकर पार्क, मोहल्ला सोतीपुरा में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सुधीर कुमार सागर ने की, जबकि संचालन संजय कुमार भारतीय ने किया। समिति अध्यक्ष सुधीर कुमार सागर ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य 14 अप्रैल 2026 को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा की रूपरेखा तैयार करना था। उन्होंने जानकारी दी कि शोभायात्रा अंबेडकर पार्क, सोतीपुरा से दोपहर 2:00 बजे शुरू होगी। शोभायात्रा भदेसराय, हातिम सराय, कटरा मुशाखां, हिलाली सराय, एजेंटी चौराहा, आर्य समाज रोड, छंगामल की कोठी के सामने से गुजरेगी। इसके बाद यह बाजार गंज, मोहल्ला ठेर और कोतवाली के सामने से होते हुए नगर पालिका परिषद सम्भल में समाप्त होगी। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. आनंद कुमार सिंह फीता काटकर करेंगे। श्रीमती कमला देवी (स्वर्गीय पूरन सिंह की पत्नी) दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत करेंगी। शोभायात्रा का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष सुधीर कुमार सागर करेंगे। बैठक में शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सभी सदस्यों ने आयोजन को व्यवस्थित बनाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर चंचल, संजीव कुमार, प्रमोद कुमार, विपिन कुमार, प्रिंस, अजय पाल, सुरेश कुमार, सुमित कुमार, हिमांशु, संग्राम सिंह, राजकुमार एडवोकेट, आशिक, प्रीतम सिंह, मोनू, बंटी, सचिन कुमार, अजय कुमार, कृष्णपाल, मानव, अशोक कुमार सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में सपा सैनिक प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न:2027 चुनाव पर रणनीति, जिलाध्यक्ष ने किया संबोधित
    Next Article
    जौनपुर के कंपोजिट विद्यालय गौहर में महोत्सव:उमंग 2026 का आयोजन, छात्रों ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment