Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सम्भल में कहासुनी के बाद विवाद, VIDEO:महिला के दांत टूटे, एक ही परिवार के तीन घायल

    1 hour ago

    1

    0

    सम्भल जिले के धनारी थाना क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद हुए विवाद में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक महिला भी शामिल है, जिसके दो दांत टूट गए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान राकेश, उनकी पत्नी राजवती और बेटे राहुल के रूप में हुई है। चिकित्सकों के अनुसार, राजवती के मुंह में गंभीर चोट आई है, जिससे उनके दो दांत टूट गए हैं। अन्य घायलों को भी प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। पीड़ित राकेश ने बताया कि उनके बेटे राहुल एक शादी समारोह में गए थे, जहां कुछ लोगों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। इसका विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। राकेश का आरोप है कि यह मामला बाद में उनके घर तक पहुंच गया, जहां परिवार के साथ मारपीट की गई और उन्हें चोटें आईं। पीड़ित के अनुसार, इस मामले में गांव के ही कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं। उन्होंने संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में घर में घुसकर युवक का सिर फोड़ा:मुकदमा वापस लेने का दबाव, पीड़ित SSP कार्यालय पहुंचा
    Next Article
    सुल्तानपुर में गैंगस्टर की स्कॉर्पियो में दारोगा:वलीपुर चौकी इंचार्ज पर उठे सवाल, बोले- आरोपियों को उनकी गाड़ी से लाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment