Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    समाजसेवी मारकंडेय यादव को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि:गोरखपुर में परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की, अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़

    4 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर जनपद के पिपराइच क्षेत्र स्थित लुहसी निवासी मारकंडेय यादव का सोमवार सुबह गुरुग्राम में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे 59 वर्ष के थे और लंबे समय से लीवर की बीमारी से पीड़ित थे। उनका पार्थिव शरीर गुरुग्राम से देर रात उनके पैतृक गांव लुहसी लाया गया। गुरुवार को लुहसी स्थित अंत्येष्टि स्थल पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को मारकंडेय यादव को श्रद्धांजलि देने उनके गांव पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मारकंडेय यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त की। मारकंडेय यादव मुख्यमंत्री के करीबी होने के साथ-साथ गुरु गोरखनाथ मंदिर से भी अत्यंत निकटता रखते थे। श्रद्धांजलि सभा की 3 तस्वीरें देखिए- भाजपा के कई पदाधिकारी शामिल उनके परिवार में दो बेटे संजू यादव (32 वर्ष), विशाल यादव (27 वर्ष) और एक बेटी वंदना (29 वर्ष) हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा, भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता संतराज यादव, क्षेत्रीय विधायक महेंद्र पाल सिंह, गोरखपुर ग्रामीण विधायक विपिन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान, अष्टभुजा तिवारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख आनंद शाही, ब्लॉक प्रमुख जनार्दन जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख चरगांवा रणविजय सिंह मुन्ना सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने मारकंडेय यादव के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एडीजी अशोक मुथा जैन, डीआईजी एस चनप्पा, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ, जिलाधिकारी दीपक मीणा, अपर जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा रत्नेश्वर सिंह, उपजिलाधिकारी सदर दीपक गुप्ता और थानाध्यक्ष पिपराइच अतुल कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद घंटाघर का काम ठप:1.20 करोड़ की मंजूरी के बाद भी पुनर्निर्माण शुरू नहीं, पार्षदों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम
    Next Article
    कोडीन-कफसिरप माफिया संग सपा व्यापार-सभा प्रदेशाध्यक्ष का फोटो वायरल:भतीज वैभव की गिरफ्तारी के बाद प्रदीप जायसवाल की भूमिका पर उठे सवाल, SIT खंगालेगी फैमिली नेटवर्क

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment