Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Saman Bird Sanctuary के पास विकसित होंगी पर्यटन सुविधाएं, UP Cabinet ने दी मंजूरी

    2 hours from now

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल ने मंगलवार को मैनपुरी जिले में ‘समान पक्षी विहार’ के पास पर्यटन विकास के लिए ग्राम सभा की छह हेक्टेयर भूमि को श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए विकसित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। राज्य सरकार की ओर से जारी बयान के मुताबिक, मंत्रिमंडल के निर्णय के अनुसार मैनपुरी की किशनी तहसील में ‘समान पक्षी विहार’ के निकट ग्राम समाज की 22.548 हेक्टेयर ऊसर भूमि में से छह हेक्टेयर खाली जमीन पर्यटन विभाग को निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। इस स्थल को ‘मयंक ऋषि पक्षी विहार’ के नाम से विकसित किया जाएगा।बयान के अनुसार, इस संबंध में आवश्यकतानुसार आगे के निर्णय लेने के लिए मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अधिकृत किया है। मैनपुरी का समान पक्षी विहार उत्तर प्रदेश का एक महत्वपूर्ण आर्द्रभूमि क्षेत्र और रामसर स्थल है। यह सारस क्रेन सहित कई प्रजातियों के प्रवासी पक्षियों का प्रमुख आश्रय स्थल है।यह पक्षी विहार दुर्लभ प्रजातियों के पक्षियों को देखने और फोटोग्राफी के लिए भी उपयुक्त स्थान माना जाता है। यहां नौका विहार के जरिए पक्षियों को करीब से देखने की सुविधा भी उपलब्ध है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Katarniaghat में बह रहे 5 Elephants को वन और सिंचाई विभाग ने बचाया
    Next Article
    Dumka में रसोइये की मौत पर BJP MLA देवेंद्र कुंवर समेत नौ पर FIR दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment