Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाहन की टक्कर से कार में लगी आग:कानपुर में तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान, हाईवे पर लंबा जाम लगा

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में रामादेवी फ्लाईओवर पर बुधवार रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से सीएनजी कार में आग लग गई। कार में सवार तीन लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। इस घटना के कारण हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। थाना प्रभारी बहादुर सिंह के अनुसार, लखनऊ निवासी चालक रविंद्र तिवारी, नवीन कुमार और उमेश तिवारी निजी काम से नौबस्ता आए थे। बुधवार रात वे लखनऊ लौट रहे थे। गोपाल नगर स्थित प्रताप ढाबा के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार की डिग्गी में रखे गैस सिलेंडर में आग लग गई। चालक रविंद्र तिवारी ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कार को किनारे लगाया, जिससे तीनों लोग समय रहते कार से बाहर कूद सके और सुरक्षित बच गए। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कार पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। किदवई नगर फायर स्टेशन से पहुंची एक दमकल ने 20 मिनट के भीतर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग लगने के कारण नौबस्ता से रामादेवी की ओर जाने वाले हाईवे पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली और आग बुझने के बाद जाम खुलवाने में मदद की। सैकड़ों वाहन तीन किलोमीटर लंबे जाम में फंसे रहे। प्रत्यक्षदर्शियों चंद्रेश सिंह, रत्नेश दीक्षित और उमेश ने बताया कि वे कानपुर देहात से उन्नाव लौट रहे थे। प्रताप ढाबा से पहले हुई टक्कर के बाद कार में आग लग गई। आग लगने के बाद भी जलती हुई कार लगभग 200 मीटर तक हाईवे पर दौड़ती रही, जिसके बाद उसकी गति धीमी हुई और वह रुक गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मजदूर की हत्या मामले में मुनीम को उम्रकैद की सजा:ललितपुर में कोर्ट ने 40 हजार का लगाया जुर्माना, मजदूरी के विवाद में की थी हत्या
    Next Article
    स्मार्ट मीटर ने काटी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की बिजली:पीलीभीत में 7 दिनों से अंधेरे में दफ्तर, सवा लाख का बिल बकाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment