Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्मार्ट मीटर निगेटिव बैलेंस पर कटेगी बिजली:कानपुर केस्को ने उपभोक्ताओं को दिया तीन दिन का समय

    17 hours ago

    1

    0

    कानपुर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड (केस्को) ने स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए निर्देश जारी किया है। जिन उपभोक्ताओं के बिजली खाते में निगेटिव बैलेंस चल रहा है, उन्हें तीन दिन के अंदर रिचार्ज कराना होगा। ऐसा न करने पर उनकी बिजली काट दी जाएगी। नए नियम के अनुसार तीन श्रेणियां बनाई गई हैं: 1 और 2 किलोवाट के घरेलू कनेक्शन अगर निगेटिव बैलेंस 5,000 रुपये या उससे अधिक है और तीन दिन से ज्यादा समय से ऐसा है, तो कनेक्शन काट दिया जाएगा। जिनका निगेटिव बैलेंस 5,000 रुपये से कम है, उन्हें फिलहाल राहत दी गई है। 3 किलोवाट या उससे अधिक लोड वाले घरेलू कनेक्शन इन उपभोक्ताओं की बिजली भी तीन दिन तक रिचार्ज न कराने पर काट दी जाएगी। इलेक्ट्रिक वाहन (EV) चार्जिंग कनेक्शन पर भी यही नियम लागू होगा। कॉमर्शियल, निजी संस्थान और अस्थायी कनेक्शन इन श्रेणियों के उपभोक्ताओं की बिजली भी निगेटिव बैलेंस रहने पर काट दी जाएगी। केस्को के मीडिया प्रभारी एक्सईएन देवेंद्र वर्मा ने बताया कि पिछले तीन महीनों से 40 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं ने रिचार्ज नहीं कराया है। अब नया नियम यह है कि जैसे ही बैलेंस निगेटिव होगा, तुरंत रिचार्ज कराना अनिवार्य होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    11.48 करोड़ से 85 मार्गों का नवीनीकरण:लोक निर्माण विभाग करेगा मरम्मत, ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों को मिलेगा लाभ
    Next Article
    उन्नाव सब्जी मंडी में मारपीट का VIDEO:तीन युवकों ने बुजुर्ग को पीटा, पुलिस जांच करेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment