Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्मार्ट प्रीपेड के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:कानपुर केस्को गेट पर बिजली के तार गले में पहनकर की नारेबाजी, बोले-बिजली कटौती से जनता परेशान

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर में शनिवार महानगर कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में केस्को मुख्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने अपने शरीर पर बिजली के तार बांधकर और हाथों में पोस्टर लेकर स्मार्ट/प्रीपेड मीटर की खामियों, अघोषित बिजली कटौती और शिकायत निस्तारण में लापरवाही के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने केस्को निदेशक को ज्ञापन सौंप कर शहर की बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग उठाई। पार्टी का कहना है कि भीषण गर्मी में लगातार बिजली कटौती, बार-बार फॉल्ट और शिकायतों का समय पर समाधान न होने से आम जनता का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने आरोप लगाया कि स्मार्ट और प्रीपेड मीटर व्यवस्था से उपभोक्ता परेशान हैं। उन्होंने कहा कि मीटरों में तेज रीडिंग और ओवरबिलिंग, बैलेंस खत्म होते ही अचानक बिजली कटना और रिचार्ज के बाद भी सप्लाई बहाल न होना आम समस्या बन गई है। साथ ही, पुराने मीटर की तुलना में अधिक बिल आने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। कांग्रेस ने मांग की है कि स्मार्ट मीटरों की जांच कर ओवरबिलिंग पर रोक लगाई जाए, प्रीपेड सिस्टम की तकनीकी खामियां दूर की जाएं, बिना सूचना बिजली कटौती न हो और गर्मी के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा शिकायतों के त्वरित निस्तारण और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की भी मांग की गई है। पवन गुप्ता ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस जनहित में बड़ा आंदोलन करेगी, जिसकी जिम्मेदारी केस्को प्रशासन की होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत जागरूकता रैली निकली:जनपद न्यायाधीश ने 9 मई 2026 की सफलता के लिए किया रवाना
    Next Article
    दहेज हत्या मामले में पति गिरफ्तार:कानपुर देहात में बेटी की प्रताड़ना और हत्या का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment