Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीमावर्ती चेक पोस्टों पर बढ़ेगी पुलिस की निगरानी

    3 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर | जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर राजेन्द्र कटारा और एसपी वैभव बैंकर ने संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक ली। बैठक में आगामी त्योहारों की तैयारियों, सीमावर्ती चेक पोस्टों की निगरानी, अवैध गतिविधियों की रोकथाम तथा विभागीय समन्वय को लेकर समीक्षा की गई। कलेक्टर कटारा ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय और सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। सभी अनुविभागीय अधिकारियों को त्योहारों के मद्देनजर आवश्यक तैयारियां समयपूर्व पूर्ण करने, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने और लोक शांति भंग करने वाली गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा गया। उन्होंने जिले की सीमाओं पर स्थापित चेक पोस्टों में सख्त जांच, वाहनों की नियमित तलाशी और खनिजों के अवैध परिवहन व भंडारण पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली और रमजान पर शांति व्यवस्था को लेकर अलर्ट
    Next Article
    शाइनी आहूजा रेप केस:मेड ने बयान बदला, कहा- रेप नहीं हुआ, 7 साल की सजा हुई; ₹15 लाख की हुई मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment