Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सेना भर्ती के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार:लखनऊ में मेडिकल पास करवाने के लिए ड्यूराबोलिन का इंजेक्शन लगवाता

    2 hours ago

    1

    0

    यूपीएसटीएफ ने लखनऊ के कैंट इलाके से सेना भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मेडिकल टेस्ट में फेल हुए युवकों को टारगेट करता था। दोबारा टेस्ट में भेजने से पहले ड्यूराबोलिन का इंजेक्शन लगवाता। जिससे उनकी कांपने की कमी पकड़ में न आए। एसटीएफ गैंग से जुड़े अन्य की तलाश कर रही है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ और आसपास के जिलों में सेना में भर्ती कराने के नाम पर बेरोजगार युवकों से ठगी की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायत की जांच पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ दीपक कुमार सिंह की टीम कर रही थी। लड़कों को गुमराह कर उनसे अवैध वसूली इस दौरान मंगलवार को सूचना मिली कि सेना भर्ती के इच्छुक लड़कों को गुमराह कर उनसे अवैध वसूली करने वाला युवक एक लड़के से उसके दस्तावेज लेने आने वाला है। सूचना पर एसटीएफ टीम ने उस्मान चौक और सदर के बीच कैंट क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान छिबरामऊ कन्नौज के रहने वाले आलोक तिवारी के रूप में हुई। मेडिकल पास कराने के नाम पर वसूली पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह भर्ती सेंटर के आसपास निगरानी करता था और मेडिकल टेस्ट में पहली बार फेल हुए युवकों को निशाना बनाता था। उन्हें मेडिकल पास कराने का झांसा देकर एक से डेढ़ लाख रुपए तक वसूलता था। आरोपी एक बार में 7 से 8 लड़कों की जिम्मेदारी लेकर उनकी तैयारी करवाता था। जिन युवकों के हाथ कांपते थे। उन्हें मेडिकल टेस्ट से करीब एक घंटे पहले ड्युराबोलिन का इंजेक्शन लगवाता था। जिससे कांपना बंद हो जाता था। जिनके कान में समस्या होती थी। उनका कान साफ करवाकर दोबारा मेडिकल में भेज देता था। टेस्ट निकलने के बाद पूरे रुपए लेता आरोपी ने बताया कि जो युवक मेडिकल टेस्ट पास कर जाते थे। उनके पूरे पैसे रख लेता था। वहीं जो पास नहीं होते थे उनके पैसे में से 10-20 हजार रुपए काटकर बाकी रकम लौटा देता था ताकि कोई शिकायत न करे। वहीं वह युवकों की ओरिजनल मार्कशीट भी अपने पास रख लेता था। जिससे वे बिना पैसे दिए वापस न जा सकें। एसटीएफ आरोपी से पूछताछ कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंडरवियर लाने की ड्यूटी लगाने वाले GM, DGM नपे:प्रयागराज से एक अफसर का आंध्र प्रदेश दूसरे का नॉर्थ सर्किल में ट्रांसफर, जारी किया था शाही प्रोटोकॉल
    Next Article
    NHM संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन:वेतन में देरी-समायोजन नीति बनाने की मांग, सिटी मजिस्ट्रेट को दिया मांग पत्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment