Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सेना भर्ती के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार:मेडिकल टेस्ट से पहले इंजेक्शन लगवाता, लखनऊ से पकड़ाया

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के लखनऊ और आसपास के जिलों में सेना में भर्ती कराने के नाम पर बेरोजगार युवकों से ठगी की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर अभिसूचना संकलन कर कार्रवाई के लिए पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ दीपक कुमार सिंह को निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में 24 फरवरी 2026 को सूचना मिली कि एक जालसाज युवक सेना भर्ती के इच्छुक लड़कों को गुमराह कर उनसे अवैध वसूली करता है और आज एक लड़के से उसके मूल दस्तावेज लेने आने वाला है। सूचना पर उ0नि0 तेज बहादुर सिंह के नेतृत्व में गठित एसटीएफ टीम ने उस्मान चौक और सदर के बीच, थाना कैंट क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल पास कराने के नाम पर वसूली पकड़े गए आरोपी की पहचान आलोक तिवारी के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह भर्ती सेंटर के आसपास निगरानी करता था और मेडिकल टेस्ट में पहली बार फेल हुए युवकों को निशाना बनाता था। उन्हें मेडिकल पास कराने का झांसा देकर एक से डेढ़ लाख रुपए तक वसूलता था। आरोपी एक बार में 7 से 8 लड़कों की जिम्मेदारी लेकर उनकी तैयारी करवाता था। जिन युवकों के हाथ कांपते थे, उन्हें मेडिकल टेस्ट से करीब एक घंटे पहले ड्युराबोलिन का इंजेक्शन लगवाता था, जिससे कांपना बंद हो जाता था। जिनके कान में समस्या होती थी, उनका कान साफ करवाकर दोबारा मेडिकल में भेज देता था। पास होने पर पूरी रकम हड़पता था आरोपी ने बताया कि जो युवक मेडिकल टेस्ट पास कर जाते थे, उनके पूरे पैसे रख लेता था। वहीं जो पास नहीं होते थे, उनके पैसे में से 10-20 हजार रुपए काटकर बाकी रकम लौटा देता था, ताकि कोई शिकायत न करे। इतना ही नहीं, वह युवकों की ओरिजनल मार्कशीट भी अपने पास रख लेता था, जिससे वे बिना पैसे दिए वापस न जा सकें। एसटीएफ आरोपी से पूछताछ कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर FIR:कांग्रेस ने योगी सरकार पर लगाया हिंदुओं के अपमान का आरोप
    Next Article
    किसानों ने कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया:भारतीय किसान जागरूक युवा संगठन ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment