Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोने के बढ़ते दाम के लालच में बने लुटेरे:पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार, महिला शिक्षामित्र को लूटने की कोशिश की थी

    18 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में आर्थिक तंगी से जूझ रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर सोने के बढ़ते दाम के लालच में एक महिला शिक्षामित्र को लूटने का प्रयास करने का आरोप है। हालांकि वे सोने के कुंडल लूटने में सफल नहीं हो पाए, लेकिन उन्होंने शिक्षामित्र को घायल कर उसका पर्स छीन लिया था। यह घटना 19 फरवरी को हुई थी। खतौली कोतवाली के जमुना विहार निवासी अनुज कुमार ने रतनपुरी पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि जब वह अपनी पत्नी, जो एक शिक्षामित्र हैं, को रायपुर नगली प्राथमिक विद्यालय छोड़ने जा रहे थे, तभी दो बाइक पर सवार तीन लोगों ने तमंचे के बल पर उन्हें रोकने का प्रयास किया। लुटेरों ने महिला शिक्षामित्र के सिर पर मोबाइल फोन से वार कर उसे घायल कर दिया और उसका पर्स लेकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों प्रवीण कुमार, योगेंद्र शर्मा और योगेश उर्फ मुकुल को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो अवैध तमंचे, कारतूस, वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और शिक्षामित्र से लूटा गया सामान बरामद किया गया है। पुलिस की गिरफ्त में आए तीनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे आपस में परिचित हैं और आर्थिक तंगी से परेशान थे। उन्होंने 19 फरवरी को मुलाकात के दौरान सोने के बढ़ते दामों को देखते हुए सोने के कुंडल लूटने की योजना बनाई थी। उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने महिला शिक्षामित्र के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था। जब उन्हें महिला के पास सोने के कुंडल नहीं मिले, तो उन्होंने गुस्से में आकर उसके मोबाइल से उसके सिर पर वार किया और उसका पर्स लूटकर फरार हो गए। इस घटना को लेकर आलाधिकारियों की माने तो पुलिस गिरफ्त में आए इन तीनों लुटेरों पर पहले कोई लूट का आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है। लेकीन सोने के बढ़ते दाम के लालच ने इन्हें लुटेरा बना दिया है। जिसके चलते अब इन्हें जेल की हवा खानी पड़ रही है। जिसके बारे में अधिक जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल ने बताया कि कुछ दिन पहले रतनपुरी थाना क्षेत्र में एक महिला शिक्षामित्र के साथ लूट का प्रयास हुआ था। स्कूटी से जा रही थी। तभी कुछ तीन लोगों ने अपने मन की कैप ढंग से मुंह ढके हुए। उन्होंने तमंचे के बल पर लूटने का प्रयास किया था। उन्हें जब लूटने का कोई सामान नहीं मिला तो मोबाइल फोन महिला के सर में मार दिया था। उसकी चोट भी आई थी। तत्काल सुसंगत धाराओं में थाना रतनपुरी पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। और घटना के अनावरण के लिए थाना रतनपुरी और एसओजी की टीम इसमें कार्यग्रत थी। दो से तीन दिन में ही लगातार इसमें टेक्निकल इनपुट्स पर काम करते हुए। इस घटना का अनावरण किया गया। तीनों अभियुक्त जो इस घटना में शामिल थे। तीनों अभिक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों जो थाना जानसठ क्षेत्र के रहने वाले हैं। तीनों के पास से तमंचा और कारतूस जो घटना में प्रयुक्त किए थे। एक मोटरसाइकिल थी। वह सब बरामद किया गया है। इन तीनों का पूर्व में कोई आपराधिक इतिहास इस प्रकार का लूट चोरी का नहीं है। एक मारपीट का मुकदमा इनके ऊपर पंजीकृत है। जब उनसे पूछाताछ की गई। तो उन्होंने बोला कि हमें पैसे की जरूरत थी। और सोने का रेट ज्यादा हो रहा है। तो सोने की चीज लूटने के फिराक में थे। और इन्होंने अपना जुर्म कबूला है। तीनों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में छात्र पर धारदार हथियार से हमला:पेपर देकर घर लौट रहा था, पुरानी रंजिश के चलते युवकों ने घेरा, हालत गंभीर
    Next Article
    राज्य विकास समन्वय एवं निगरानी समिति में शामिल हुईं अनुप्रिया:सपा प्रमुख अखिलेश, डिंपल भी सदस्य, विकास कार्यों की निगरानी करती है कमेटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment