Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में छात्र पर धारदार हथियार से हमला:पेपर देकर घर लौट रहा था, पुरानी रंजिश के चलते युवकों ने घेरा, हालत गंभीर

    20 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में एक छात्र पर धारदार हथियार से हमला किया गया। पेपर देकर लौट रहे छात्र को कुछ युवकों ने घेरकर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सोमवार की शाम कनौजिया अस्पताल के पास हुई। घायल छात्र की पहचान हिमांशु तिवारी के रूप में हुई है, जो चौक कोतवाली क्षेत्र की तीन खंभे वाली गली का निवासी है। बताया जा रहा है कि हिमांशु का कुछ समय पहले कुछ युवकों से विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों पक्षों में बहसबाजी हुई थी। सोमवार को जब हिमांशु परीक्षा देकर लौट रहा था, तभी कनौजिया अस्पताल के पास युवकों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने धारदार हथियार से उस पर हमला किया और घटना के बाद मौके से फरार हो गए। लहूलुहान हालत में हिमांशु सड़क पर गिर गया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया। हिमांशु का इलाज जारी है। थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और घायल को अस्पताल भेजा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में मकान बिक्री के नाम पर 25 लाख ठगे:रजिस्ट्री से पहले ही रकम ली, चेक बाउंस होने पर मुकदमा दर्ज
    Next Article
    सोने के बढ़ते दाम के लालच में बने लुटेरे:पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार, महिला शिक्षामित्र को लूटने की कोशिश की थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment