Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोने के साथ पकड़े गए सराफ को देनी पड़ी पेनल्टी:GST डिपार्टमेंट में 1.97 लाख रुपए कराये जमा, रात भर चली छानबीन

    11 hours ago

    1

    0

    भैंसाली मेट्रो स्टेशन पर सोने के साथ मंगलवार रात पकड़े गए सर्राफ भाइयों को 9 प्रतिशत पेनल्टी जमा कराने के बाद छोड़ दिया गया। रात भर दोनों जीएसटी डिपार्टमेंट की टीम के साथ रहे। सुबह 6:00 बजे तक जांच चली, जिसके बाद दोनों को छोड़ दिया गया। पहले एक नजर पूरे मामले पर पंजाब के अमृतसर निवासी अजय और विजय सराफा कारोबारी हैं और सगे भाई हैं। दोनों सोने के जेवर तैयार कर शहर शहर सप्लाई करते हैं। मंगलवार को दोनों मेरठ माल सप्लाई करने आए थे। यहां से मोदीनगर जाने के लिए जैसे ही भैंसाली मेट्रो स्टेशन पहुंचे वहां चेकिंग के दौरान टीम ने पकड़ लिया। नहीं मिला कोई ट्रैवलिंग वाउचर विजय की जेब में सोने वाला पैकेट था जो चेकिंग के दौरान पकड़ा गया था। इसके बाद SSF CO राजीव यादव और इंस्पेक्टर सचिन कुमार पहुंच गए। उन्हें पूछताछ की तो पता चला उनके पास सोने से जुड़ा कोई GST बिल नहीं है। ट्रैवलिंग वाउचर भी उनके द्वारा नहीं बनवाया गया है। इसके बाद GST डिपार्टमेंट की टीम को फोन कर बुला लिया गया। विजय के सीने में दर्द की हुई शिकायत SSF द्वारा पकड़े जाने और सोना जब्त होता देख विजय परेशान हो गए। मौके पर मौजूद व्यापारी नेता जीतू नागपाल ने उन्हें शांत किया। कुछ देर बाद ही विजय को सीने में जलन और दर्द की शिकायत होने लगी। जैसे तैसे व्यापारियों ने सांत्वना देते हुए उन्हें शांत कराया। विजय की आंख में आंसू तक आ गई। 4 घंटे तक हुई दोनों भाइयों से पूछताछ GST के जॉइंट कमिश्नर अमित पाठक और GST के सचल दल 3 की प्रभारी अंकिता पांडेय ने अजय और विजय से पूछताछ की। टीम को उनके पास सोने से जुड़ा कोई वैध कागज नहीं मिला। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद रात में ही टीम उन्हें लेकर सर्राफा बाजार पहुंची और शेष कार्रवाई को वह पूरा किया। 1.97 लाख रूपए बनी पैनल्टी टीम ने रात में ही एक सर्राफ की दुकान खुलवाकर सोने का वजन कराया तो वह लगभग 297 ग्राम निकला जो कि 75 टच वाला था। लौंग और बालियां थी। 29 ग्राम नगीना काटकर बाकी समान पर कैलकुलेशन कर उनसे 6 प्रतिशत की पेनल्टी जमा कराई गईं है जबकि 3 प्रतिशत जीएसटी का बिल था। कुल 9 प्रतिशत का भुगतान 1.97 लाख रूपए जमा करना पड़ा। महामंत्री बोले- यात्रा में चालान वाउचर साथ रखें मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी रात में ही मामले से जुड़ गए थे। मामला सुलझाने के बाद महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने अपील की कि सराफ जब बिजनेस के लिए निकले तो माल का चालान वाउचर साथ लेकर चलें। उन्होंने सभी से अपील की कि वह जीएसटी में रजिस्ट्रेशन जरूर कराएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं ने अभद्रता का आरोप:सिलेंडर बुकिंग को लेकर हुआ हंगामा, पुलिस ने कराया शांत
    Next Article
    झांसी में पूर्व ड्राइवरों ने चुराए 524 गैस सिलेंडर:ईरान युद्ध देख गैस एजेंसी ने 13 लाख में खरीदे, मालिक समेत 7 गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment