Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छोटे भाई ने बड़े भाई को पीट-पीटकर मार डाला:औरैया में गाली का विरोध करने पर हमला; इलाज के आभाव में दम तोड़ा; आरोपी गिरफ्तार

    2 hours ago

    1

    0

    औरैया जनपद के फफूंद थाना क्षेत्र के कुड़िया अमेला गांव में छोटे भाई ने बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना रविवार रात की है। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में धुत छोटे भाई ने मां से गाली-गलौज की। बड़े भाई द्वारा विरोध करने पर उसने उस पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बड़े भाई की सैफई ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी राजेंद्र सिंह यादव के तीन पुत्र थे। सबसे बड़ा बेटा दीपू करीब 20 वर्ष पहले लापता हो गया था। दूसरा बेटा लालू (32) दिल्ली में निजी नौकरी करता था और होली के चलते एक सप्ताह पहले घर आया था। सबसे छोटा बेटा गुड्डू गांव में रहकर खेती का काम देखता है और शराब पीने का आदी बताया जा रहा है। रविवार, 1 फरवरी की रात लालू अपनी पत्नी निशा के साथ घर पर था। इसी दौरान गुड्डू शराब पीकर घर पहुंचा और मां उर्मिला देवी को गाली देने लगा। जब लालू ने इसका विरोध किया तो गुड्डू ने बेल्ट से उसकी जमकर पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान लालू बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सैफई ले जाते समय दम तोड़ा पड़ोसियों की मदद से एंबुलेंस बुलाकर लालू को सीएचसी दिबियापुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे सैफई रेफर कर दिया। हालांकि, आर्थिक तंगी के कारण परिजन उसे वापस घर ले आए। सोमवार शाम को पैसों की व्यवस्था होने के बाद पत्नी निशा और मां उर्मिला देवी लालू को लेकर सैफई जा रही थीं, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद दोनों शव को लेकर घर लौट आईं। मां उर्मिला देवी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी गुड्डू यादव को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। मृतक लालू अपने पीछे छह वर्षीय पुत्र रिशव, चार वर्षीय बेटी परी और दो वर्षीय बेटी वैष्णवी को छोड़ गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि मां की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BJP की महिला विधायक का डांस, VIDEO:संभल जामा मस्जिद को ढका, योगी बोले- ‘रंग में भंग’ डाला तो एक्शन
    Next Article
    सेन में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई:2 जेसीबी, 6 डंपर सीज; 7 लोग गिरफ्तार, सरकारी जमीन पर खुदाई करते पकड़े गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment