Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुनो... सुफियान कनखड़ा कही दिखे तो पुलिस को बताना:डुगडुगी पिटवा पुलिस बोली- 6 माह के लिए जिलाबदर कर दिया है

    1 hour ago

    1

    0

    सुनो, सुनो, सुनो... हिस्ट्रीशीटर सुफियान कनखड़ा को 6 माह के लिए जिला बदर किया जाता है। अगर शातिर अपराधी सुफियान मोहल्ले में या फिर कहीं घूमता दिखे तो तत्काल पुलिस को सूचना दे। कुछ इस तरह चमनगंज पुलिस ने शातिर के घर के बाहर डुगडुगी पिटवाकर अनाउंस किया। शातिर पर चमनगंज, बेकनगंज समेत शहर के अन्य थानों में कुल 13 मुकदमे दर्ज है। चमनगंज इंस्पेक्टर संजय राय ने बताया कि चमनगंज के सूफियाबाद निवासी हिस्ट्रीशीटर सुफियान कनखड़ा पर भय दिखाकर वसूली, गाली-गलौज, मारपीट समेत अन्य धाराओं में कुल 13 मुकदमे दर्ज है। बीती फरवरी में शातिर पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई थी। शुक्रवार को आरोपी के घर के बाहर डुगडुगी पिटवाते हुए 6 माह के लिए जिला बदर की कार्रवाई की गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर विपिन ताडा के निर्देशानुसार अपराधियों पर लगाम कसने के लिए यह कार्रवाई की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएलएड छात्रों को अतिरिक्त अवसर पर रोक, जवाब तलब:इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ‘अंतिम अतिरिक्त अवसर’ देने के फैसले पर रोक लगाई
    Next Article
    “कोर्ट उठने तक” हिरासत में रहे थाना प्रभारी और विवेचक:अवैध हिरासत मामले में हाइकोर्ट ने दी सजा, पुलिसकर्मियों को कोर्ट में खड़ा कराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment