Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में किसानों ने कचरे का ट्रक रोका:प्रदूषण टीम को बैठाया, यूपी पेपर मिल एसोसिएशन अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी

    1 hour ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के भोपा रोड पर बिंदल डुप्लेक्स के सामने बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने एक कचरे के ट्रक को रोककर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि ट्रक में अत्यधिक बदबूदार कचरा, रबड़ और प्लास्टिक भरा हुआ था। इसके बाद उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और बिंदल डुप्लेक्स के मालिक व यूपी पेपर मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान "पंकज अग्रवाल मुर्दाबाद" के नारे भी लगाए गए। सूचना मिलने पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम मौके पर पहुंची। प्रदर्शनकारियों ने जेई राजा गुप्ता सहित टीम के सदस्यों को खरी-खोटी सुनाई और उन्हें वहीं बैठा लिया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने शासन-प्रशासन पर इस मामले में अनदेखी का आरोप लगाते हुए ट्रक के सामने धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि वे किसी भी कीमत पर इन फैक्ट्रियों में कचरा नहीं जलाने देंगे। उन्होंने मांग की कि यदि फैक्ट्रियां चलानी हैं, तो उन्हें नियमों और कानूनों का पालन करते हुए चलाया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस क्षेत्र के कई गांवों की हवा और पानी पूरी तरह दूषित हो चुके हैं। ग्रामीणों के अनुसार, पानी पीने योग्य नहीं रहा और हवा भी सांस लेने लायक नहीं बची है। उनका दावा है कि गांव के लोग कैंसर, सांस संबंधी, गले और आंखों की कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं। प्रदर्शनकारियों ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और प्रशासन से तत्काल जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में फरार गौ तस्कर गिरफ्तार:मुठभेड़ में घायल साथी समेत दो को जेल भेजा, पैर में गोली लगी थी
    Next Article
    ग्राम प्रधानों ने कार्यकाल बढ़ाने की मांग की:डीएम को सौंपा ज्ञापन, बुलंदशहर में 25 मई को समाप्त हो रहा कार्यकाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment