Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में बिजली की समस्या दूर कराई:रॉबर्ट्सगंज विधायक भूपेश चौबे बोले- बजारी घाट को पहली बार सड़क से जोड़ा, 2027 में फिर लड़ने की इच्छा

    3 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र की रॉबर्ट्सगंज सदर विधानसभा से विधायक भूपेश चौबे ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों, चल रहे विकास कार्यों और आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उनका दावा है कि नहरों के सुंदरीकरण, जल संरक्षण और स्कूलों के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया। दैनिक भास्कर रिपोर्टर ने विधायक से खास बातचीत की। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: अपने कामकाज को आप 10 में से कितने नंबर देना चाहेंगे? जवाब: मैं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और जनता का आभार व्यक्त करता हूं कि मुझे सेवा का अवसर मिला। अंक देना जनता का काम है और मूल्यांकन संगठन का। हमारा दायित्व है कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। सवाल: सबसे बड़ा काम आपने कौन सा कराया है? जवाब: नगर पालिका क्षेत्र में जलजमाव बड़ी समस्या थी, उसके समाधान के लिए काम किया गया। ओवरब्रिज क्षेत्र में पहले अंधेरा और गंदगी थी, जिसे काफी हद तक ठीक किया गया है और सुंदरीकरण का कार्य जारी है। नहरों के सुंदरीकरण, जल संरक्षण और स्कूलों के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया। कोन क्षेत्र में बिजली समस्या के समाधान के लिए नया सब स्टेशन बनाया गया। बजारी घाट, जहां आजादी के बाद से सड़क नहीं थी, वहां सड़क निर्माण कराया गया। तेलगुड़वा से खरौंधी और विंढमगंज से नकटवार-कोन मार्ग के निर्माण कार्य शुरू हो चुके हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी कार्य किए जा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज का संचालन शुरू हो चुका है। सवाल: ऐसा कौन सा कार्य है जो अभी तक पूरा नहीं हो पाया? जवाब: अधिकांश जनहित के कार्य या तो पूरे हो चुके हैं या चल रहे हैं। फिर भी कुछ सिंचाई से जुड़े कार्य, जैसे नगवा और कोन क्षेत्र में बंधियों का निर्माण, अभी बाकी हैं, जिन पर काम जारी है। विकास एक सतत प्रक्रिया है और जरूरत के अनुसार आगे भी कार्य किए जाएंगे। सवाल: क्या इस बार भी आप टिकट के दावेदार हैं? जवाब: मैं भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हूं। पार्टी ने मुझे सेवा का अवसर दिया है। एक कार्यकर्ता के नाते चुनाव लड़ने की इच्छा स्वाभाविक है और मैं लगातार क्षेत्र में काम कर रहा हूं। सवाल: क्या आपको लगता है कि इस बार टिकट मिलेगा? जवाब: यह पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का निर्णय होता है। जो भी फैसला होगा, उसे एक कार्यकर्ता के रूप में स्वीकार करूंगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीयू में दो दिवसीय संगोष्ठी, कॉर्पोरेट मुद्दों पर चर्चा:28-29 मार्च को पीयू में कॉर्पोरेट कार्यप्रणाली
    Next Article
    विश्व टीबी दिवस पर फर्रुखाबाद में कार्यक्रम:निश्चय वाहन रवाना, टीबी मुक्त ग्राम प्रधान सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment