Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में बैंक सुरक्षाकर्मी की गोली से युवक घायल:कहासुनी के बाद चली गोली, सिक्योरिटी गार्ड हिरासत में

    14 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र के अनपरा थाना क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद एक निजी बैंक के सुरक्षाकर्मी की गोली से युवक घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी गार्ड को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस के अनुसार घायल युवक की पहचान बसंत लाल पुत्र रामकिशन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बसंत लाल पैदल जा रहे थे, तभी एक निजी बैंक में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत सुखन पुत्र लक्ष्मण से उनकी मामूली कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान सुखन की एक नली बंदूक से गोली चल गई, जो बसंत लाल के बाएं हाथ में लग गई। गोली लगने से वह घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को खतरे से बाहर बताया है। मामले की जानकारी देते हुए हर्ष पांडेय ने बताया कि आरोपी सुरक्षाकर्मी को हिरासत में ले लिया गया है और अनपरा थाना में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य है और शांति व्यवस्था कायम है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 312 फ्लैट-पेंटहाउस की लॉटरी:743 आवेदकों में से निकले नाम, नर्मदा अपार्टमेंट के घरों का आवंटन
    Next Article
    अशोक मिश्रा स्मारक क्रिकेट, रोलैंड क्लब की धमाकेदार जीत:एमयूटीसी को 128 रन से हराकर फाइनल में पहुंचा, सात्विक शर्मा ने झटके 5 विकेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment