Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में सड़क हादसे में रोडवेज कर्मचारी की मौत:ड्यूटी से लौटते समय अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी

    1 hour ago

    1

    0

    हाथरस में कल मध्य रात्रि एक सड़क हादसे में रोडवेज के एक फोरमैन की मौत हो गई। यह घटना हाथरस जंक्शन के निकट हुई, जब फोरमैन अपनी ड्यूटी से लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव मितनपुर निवासी 59 वर्षीय धर्मेंद्र पाल सिंह पुत्र गोकुल सिंह हाथरस रोडवेज में फोरमैन के पद पर कार्यरत थे। देर रात ड्यूटी समाप्त कर वह अपनी बाइक से गांव वापस लौट रहे थे। इसी दौरान हाथरस जंक्शन के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि धर्मेंद्र पाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के सदस्य भी अस्पताल पहुंच गए। धर्मेंद्र पाल सिंह अपने पीछे अन्य परिजनों के अलावा चार संतानें छोड़ गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में रेप पीड़िता और उसकी बहन का अपहरण:कोर्ट में होनी थी गवाही, आरोपी बना रहे थे समझौते का दबाव
    Next Article
    संभल में कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर:ड्राइवर की मौत, यात्री घायल; मुरादाबाद के बिलारी से लौटते समय हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment