Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में चिटफंड संचालक की 1.42 करोड़ की संपत्ति कुर्क:निवेशकों से करोड़ों की ठगी का आरोप, कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

    1 day ago

    1

    0

    सोनभद्र जिले के रेणुकूट क्षेत्र में सीएमबी चिट फंड कंपनी के संचालक के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1.42 करोड़ रुपये की चल एवं अचल संपत्ति कुर्क कर ली है। आरोपी पर निवेश के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये जमा कराने और भुगतान न करने का आरोप है। वह फिलहाल न्यायिक अभिरक्षा में जेल में बंद है। पुलिस के अनुसार, थाना अनपरा में भागीरथी मौर्या पुत्र रमापति मौर्या, निवासी मुंहकुचवां (मिर्जापुर) एवं वर्तमान निवासी मुर्धवा, रेणुकूट के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। आरोपी सीएमबी नाम से चिट फंड कंपनी संचालित कर लोगों से निवेश कराता था और समय पूरा होने पर धन वापस नहीं करता था। शिकायतों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले की सुनवाई के दौरान अपर सिविल जज ने अपराध से अर्जित संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में उपजिलाधिकारी दुद्धी रवि पासवान और क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। टीम ने मुर्धवा स्थित आराजी संख्या 557ग की 0.0195 हेक्टेयर भूमि (अनुमानित मूल्य 17.55 लाख रुपये) तथा उस पर बने मकान (अनुमानित मूल्य 1.09 करोड़ रुपये) को कुर्क किया। इसके अलावा मौजा कटौधी स्थित आराजी संख्या 97क की 0.273 हेक्टेयर भूमि (अनुमानित मूल्य 4.10 लाख रुपये) भी जब्त की गई। अचल संपत्तियों का कुल अनुमानित मूल्य करीब 1.31 करोड़ रुपये है। इसके अतिरिक्त आरोपी की किया सोनेट कार, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 11 लाख रुपये है, उसे भी न्यायालय के आदेश पर जब्त कर लिया गया। इस तरह कुर्क की गई चल एवं अचल संपत्तियों का कुल मूल्य लगभग 1.42 करोड़ रुपये है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आर्थिक अपराध कर आम लोगों की गाढ़ी कमाई हड़पने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अपराध से अर्जित संपत्तियों को चिन्हित कर कानून के अनुसार कुर्क करने की प्रक्रिया आगे भी जारी रखी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में भू-माफियाओं पर कार्रवाई, किसानों ने जताया आभार:भाकियू अराजनैतिक ने कमिश्नरी परिसर में की धन्यवाद महापंचायत
    Next Article
    राहुल गांधी मामले में CBI को हाईकोर्ट की फटकार:कहा- जांच की प्रगति स्पष्ट बताएं, जॉइंट डायरेक्टर दाखिल करें नया हलफनामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment