Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में होलिका दहन के 10 बीघा पुआल में आग:स्कूटी सवारों पर आरोप, एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

    3 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के गेंगुआर गांव में होलिका दहन के लिए एकत्रित लकड़ियों और एक किसान के लगभग 10 बीघा धान के पुआल में आग लगा दी गई। ग्रामीणों ने स्कूटी सवार अज्ञात व्यक्तियों पर आग लगाने का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। यह घटना 19 फरवरी की रात लगभग 10:30 बजे हुई। अराजक तत्वों ने गेन्गुआर ग्राम पंचायत में होलिका दहन के लिए रखी लकड़ियों को आग के हवाले कर दिया। इसके साथ ही, घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर एक किसान के 10 बीघा से अधिक धान के पुआल में भी आग लगा दी गई, जिससे बड़ा नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने आरोपियों का पीछा कर उनकी पहचान की, जिसके बाद पुलिस ने मेन चौक निवासी वंश केसरी नामक एक आरोपी को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस द्वारा पहले ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई न करने के कारण क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने एक आरोपी की पहचान कर उसका पीछा किया और बाद में कोतवाली में तहरीर दी। ग्रामीणों ने इस घटना से अपनी धार्मिक भावनाओं को आहत बताया है, क्योंकि होलिका उनकी आस्था का विषय है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में तत्काल कार्रवाई नहीं की गई, तो वे सड़क जाम करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि दो-तीन दिन पहले पास के गांव में भी इसी तरह पुआल जलाने की घटना हुई थी, और 20 दिन पहले भी ऐसी ही एक घटना हो चुकी है। ग्रामीणों ने पहले भी कोतवाली में तहरीर देकर क्षेत्र में नशेड़ियों की बढ़ती संख्या और छिनैती की घटनाओं के बारे में सूचित किया था। कोतवाली प्रभारी रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है जांच किया जा रहा है जो भी तत्व सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सामूहिक विवाह में भाजपा जिलाध्यक्ष ने मंच छोड़ा:झांसी में अव्यवस्था से खफा हुए, बोले- सीएम से शिकायत करुंगा, 113 जोड़े की शादी हुई
    Next Article
    CHS-BHU विवाद पर छात्रों ने शुरू किया मार्च आमरण अनशन:मधुवन पार्क को बनाया धरना स्थल,बोले-छात्राओं के अधिकारी के लिए लड़ रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment